चैम्पियंस ट्रॉफी

चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के ज्यादातर सदस्य वतन लौट आए है। कप्तान रोहित और हार्दिक पाड्या मुंबई पहुंचे जबकि वरुण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा चेन्नई पहुंचे तो वहीं, कोच गंभीर और हर्षित राणा दिल्ली पहुंचे और अक्षर पटेल अहमदाबाद पहुंचे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मुंबई के छत्रपित शिवाजी एयरपोर्ट पर फैन्स ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर रोहित को देखकर फैन्स ने जमकर नारेबाजी की।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी फैन्स का हाथ उठाकर अभिवादन किया। वहीं रोहित का एक और वीडियो दिखा, इसमें वो बेटी समायरा को गोद में ल‍िए द‍िख रहे हैं. उनके पीछे-पीछे पत्नी रीत‍िका सजदेह चल रही हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर भी मुंबई पहुंचे और उनका भी जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।

चैम्पियंस ट्रॉफी

बता दें कि, रोहित शर्मा का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो खुद कार ड्राइव कर मुंबई के वर्ली स्थित अपने घर पहुंचे। मुंबई एयरपोर्ट पर हार्दिक पांड्या का भी जोरदार स्वागत हुआ। उन्हें देखकर फैन्स ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें:

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फिर भीड़ होली को लेकर क्या है नए नियम ?

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *