हेल्थ

GLOWING SKIN: चेहरे पर चाहिए दूध जैसा बेदाग निखार?, तो बदल डालें खाने-पीने से जुड़ी 5 आदतें, चेहरे की स्किन हो जाएगी चमकदार।

GLOWING SKIN: चेहरे पर चाहिए दूध जैसा बेदाग निखार?

 

कई बार हम हीरो-हीरोइन और इंफ्लुयंसर को देखकर सोचते हैं कि, आखिर इनकी स्किन इतनी बेदाग और चमकदार कैसे है। और कई बार नहीं हम हमेशा ही ऐसा सोचते हैं। और बात का अंत हम ये कहकर कर देते हैं कि, पैसा है तो सब कुछ है यानि कि, अगर आपको अपनी स्किन को बेदाग और चमकदार बनाना हैं, तो आपके पास अंधाधुंध पैसा होना चाहिए, लेकिन अगर मैं आपको कहूं कि, ऐसा कुछ नहीं है सिर्फ अपनी खाने पीने की आदत में बदलाव करके भी आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं, तो क्या आप यकीन करेंगे। अगर आपका जवाब हां है तो ये वीडियो आपके लिए ही है। इस वीडियो के आखिर तक मैं आपको आपकी त्वचा को गौरा, बेदाग और चमकदार बनाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स साझा करने वाली हूं, जिसे अगर आप अपने जीवन में अपना लेते हैं तो इसके रिजल्ट आपको कुछ ही दिनों में देखने को भी मिलेंगे। और आपको फिर उन महंगी क्रीम, फेशियल या किसी भी प्रकार के ब्यूटी ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है।

वैसे तो हम सभी जानते हैं कि, हमारे खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और पॉल्युशन का हमारे फेस पर कितना बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन अगर आप हमारे कहने से सिर्फ अपने खान पान में थोड़े से चेंजेज करते हैं, तो आप अपनी त्वचा को घर बैठे ही जवां और सुंदर बना पाएंगे। इसके साथ-साथ ये चीजें आपको अंदर से भी हेल्दी महसूस कराएंगे। तो आइए ज्यादा वेट ना करते हुए सीधा जानते है वो चीजें जो आपको एक ग्लोइंग स्किन देगी।

 

शरीर में ना होने दें पानी की कमी

पानी जितना हमारे शरीर के लिए उपयोगी है उतना ही हमारी त्वचा के लिए भी। हमारे शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है। और तो और पानी हमारी त्वचा के लिए सबसे बेहतरीन नेचुरल टॉनिक है। लेकिन इसके लिए आपको चाहिए कि, आप दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालें। क्योंकि उचित मात्रा में पानी पीने से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है, और अंदर से साफ-सुथरी होती है। जो न केवल आपके चेहरे की चमक बढ़ाता है, बल्कि त्वचा की समस्याओं जैसे सूखापन, झुर्रियां और मुंहासे को भी दूर करता है।

 

फल और सब्जियों को करें खाने में शामिल

हमारे शरीर को हेल्दी रखने के लिए ताजे फल और सब्जियां बेहद जरूरी हैं। खासकर विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर फल और सब्जियां आपकी त्वचा को पोषण देती हैं। खीरा, गाजर, टमाटर, संतरा, और पपीता जैसे फूड्स आपकी त्वचा को अंदर से निखारते हैं और उसे नई जान देते हैं। ये न सिर्फ चेहरे को चमकदार बनाते हैं, बल्कि आपकी त्वचा को कोमल और जवां भी रखते हैं।

 

तला-भुना खाने से करें परहेज

आजकल की फास्ट लाइफ में तला-भुना और मसालेदार फूड्स काफी लोग खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपकी त्वचा के लिए कितने हानिकारक हो सकते हैं? चिकनाई और तले हुए भोजन से त्वचा पर पिंपल्स, दाग-धब्बे और ब्लैकहेड्स हो सकते हैं। इसलिए जितना हो सके, इनसे बचें और सादी और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट को प्रेफरेंस दें। फल, सब्जियां, दालें आपकी त्वचा को न केवल हेल्दी रखती हैं, बल्कि चेहरे की चमक भी बढ़ाती हैं।

 

मीठा खाना करें कम

मिठाइयों और शुगर का ज्यादा इनटेक आपकी त्वचा पर कील-मुंहासे और दाग-धब्बे पैदा कर सकता है। चीनी ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ाती है, जो कि हार्मोनल असंतुलन का कारण बनता है, जिसके चलते त्वचा पर दाग-धब्बे और ब्रेकआउट्स हो सकते हैं। इसलिए, मिठाइयों की जगह आप शहद या मेपल सिरप जैसे नेचुरल स्वीटनर्स को चुनें। ये न केवल आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होगा, बल्कि आपके शरीर को भी खास पोषण मिलेगा।

 

सही समय पर करें भोजन

अगर आप अपनी त्वचा को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो सही समय पर भोजन करना शुरू कर दें। रात का भोजन देर से करने से पेट पर दबाव बढ़ता है, और ये आपकी त्वचा पर भी बुरा असर डालता है। इसलिए कोशिश करें कि, रात का खाना जल्दी खाएं और हल्का रखें। अगर आप नियमित रूप से सही समय पर बैलेंस डाइट लेते हैं, तो आपका शरीर अंदर से हेल्दी रहेगा और त्वचा पर भी निखार आएगा। यहां एक बात और ध्यान रखें कि, रात का खाना खाकर कुछ देर टहले जरूर।

 

admin

Recent Posts

संतोषी माता चालीसा । Santoshi Mata Chalisa Hindi

॥ दोहा ॥ बन्दौं सन्तोषी चरण रिद्धि-सिद्धि दातार । ध्यान धरत ही होत नर दुःख…

4 hours ago

माँ काली चालीसा । Maa Kali Chalisa Hindi

॥दोहा॥ जयकाली कलिमलहरण, महिमा अगम अपार । महिष मर्दिनी कालिका, देहु अभय अपार ॥ ॥…

5 hours ago

Rafale के डर से PAK ने जमीन पर उतार दी थी पूरी F-16 फ्लीट! पूर्व PAF अफसर का बड़ा खुलासा

 नई दिल्ली मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान…

5 hours ago

आकाशदीप-मुकेश कुमार की DSP की नौकरी पर संकट! बिहार सरकार ने रख दी बड़ी शर्त

पटना  भारतीय क्रिकेट में बिहार का नाम रौशन करने वाले तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश…

5 hours ago

काजू कतली पर चांदी की जगह एल्युमिनियम वर्क! हलवाई को हुई थी 3 साल की जेल, 31 साल बाद जीता केस

अहमदाबाद  काजू कतली पर चमचमाता वर्क देखकर शायद ही कोई सोचे कि इसकी वजह से…

5 hours ago

मुंबई लोकल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रेलवे ने 238 नई AC ट्रेनों को दी मंजूरी

मुंबई  मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के…

5 hours ago