भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हराया
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने अपना अजय अभियान आयरलैंड के खिलाफ भी जारी रखा है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह और गोलकीपर पी आर श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को 2-0 से हराया।
बता दें कि, पूल बी के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने हाफटाइम तक आयरलैंड पर पूरा दबाव बनाये रखा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर पहला और 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दूसरा गोल किया। वहीं, पहले दो मैचों में कई गलतियां करने वाली भारतीय टीम आज शानदार प्रदर्शन किया।
पहले मैच में न्यूजीलैंड पर 3 . 2 से मिली जीत में हरमनप्रीत ने 59वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर विजयी गोल दागा था । वहीं रियो ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना के खिलाफ सोमवार को 59वें मिनट में ही उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके भारत को हार से बचाते हुए मैच 1 . 1 से ड्रॉ कराया था। अब भारत 2 अगस्त को आस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…