निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से 4 मजदूरों की मौत
राजस्थान के राजसमंद जिले में देर रात एक निर्माणधीन इमारत की छत गिरने से 4 मजदूर की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। जिला अधिकारी डॉ. भंवर लाल ने कहा कि, ”खमनोर इलाके में मेघवाल समुदाय के एक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा था। सोमवार देर रात 13 मजदूर वहां काम कर रहे थे कि इसी दौरान छत गिर गई।”
उन्होंने आगे बताया कि 10 मजदूर छत के मलबे के नीचे दब गए, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पांच घायलों को राजसमंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक अन्य को गंभीर हालत के कारण उदयपुर जिला अस्पताल ले जाया गया है। लाल के अनुसार, मृतकों की पहचान कालू लाल, शांति लाल, भगवती लाल और भंवर लाल के रूप में की गई है।
कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…
उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…
जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…
अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…