देश

Politics: ट्रंप ने फिर उठाया भारत में चुनावी फंडिंग का मुद्दा; कांग्रेस ने बताया बेतुका, BJP ने कहा- हो जांच

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फंडिंग पर सवाल उठाया और इसे ‘रिश्वत योजना’ बताया। ट्रंप ने कहा, “भारत में मतदान के लिए 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर। हम भारत में मतदान की परवाह क्यों कर रहे हैं? क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि इतना सारा पैसा भारत जा रहा है? मुझे आश्चर्य है कि जब उन्हें यह मिलता है तो वे क्या सोचते हैं।”

इस पर भारतीय राजनीति में हलचल मच गई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया कि अमेरिकी धन का इस्तेमाल भारत में ‘डीप स्टेट एसेट्स’ को बनाए रखने के लिए किया जा रहा है और मामले की जांच की मांग की। भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर ट्रंप का वीडियो साझा करते हुए कहा कि अमेरिका से भेजे गए धन का उद्देश्य भारत में ऐसे तत्वों को समर्थन देना है जो इस तरह के खुलासे को बचाने और भटकाने का काम करते हैं।

https://x.com/amitmalviya/status/1892793463021740100

वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्रंप की टिप्पणी को बेतुका बताते हुए कहा कि यह बयान सही नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “यूएसएआईडी इन दिनों काफी चर्चा में है। इसकी स्थापना 3 नवंबर, 1961 को हुई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति का यह दावा बेतुका है।” उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि वह एक श्वेत पत्र जारी करे, जिसमें दशकों से भारत में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं को यूएसएआईडी की तरफ से दिए गए समर्थन का विवरण हो।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिकी सरकार के कार्यदक्षता विभाग (डीओजीई) ने अमेरिकी करदाताओं की तरफ से वित्तपोषित पहलों की सूची जारी की, जिसमें ‘भारत में मतदान’ के लिए निर्धारित 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर का उल्लेख था। हालांकि, 16 फरवरी को डीओजीई ने इसे रद्द करने की घोषणा की, जिसके बाद यह मामला और भी तूल पकड़ा।

डोनाल्ड ट्रंप
admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

19 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago