दिल्ली

पकड़ी गई दिल्ली की लेडी डॉन: गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान, एक करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान को एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट के संचालन में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जोया खान को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके से एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। जोया, जो एक समय में हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल जीती थी और पेज थ्री पार्टियों का हिस्सा बनती थी, हाशिम बाबा के अवैध धंधों का संचालन कर रही थी।

दिल्ली पुलिस और स्पेशल सेल की टीम काफी समय से जोया खान को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी, लेकिन जोया मलेशिया और दुबई जैसे देशों में छुपकर रह रही थी। पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार असफल प्रयासों का सामना करना पड़ा था। आखिरकार, जब जोया दिल्ली आई और अपने घर वेलकम में रुकी, तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

जोया खान का गैंग, हाशिम बाबा के गैंग के तहत काम कर रहा था, जिसमें नाबालिगों से लेकर सौ से ज्यादा सदस्य शामिल थे। जानकारी के मुताबिक, हाशिम बाबा पर हत्या, लूट, जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।। जोया उसकी तीसरी पत्नी है और उसके अवैध धंधों को संचालित करने में मदद करती थी, जिसमें ड्रग्स की तस्करी भी शामिल थी।

जोया खान को एक बेहद महंगे और चमकदार लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता था। उसे पेज थ्री पार्टियों में जाना और महंगे कपड़े पहनने का शौक था। उसकी इस लाइफस्टाइल को देखते हुए, पुलिस ने उसकी लगातार निगरानी की, और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया।

स्पेशल सेल के अधिकारी और एसीपी भजनपुरा विनय त्यागी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जोया की गिरफ्तारी से पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, क्योंकि वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर थी और हर बार उनके हाथ से बच निकलती थी।

पुलिस जब भी जोया को पकड़ने के लिए जाल बिछाती तो जोया उनके हाथ से निकल जाती थी। लेकिन इस बार पुलिस को कामयाबी मिली और जोया को पकड़ लिया गया।

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

2 hours ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

8 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago