चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, सभी के निगाहें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर होगी । भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेंगे। वो पहले मैच की विनिंग टीम के साथ ही खेलने उतरेंगे।
वहीं, इस मुकाबले से हर्षित राणा और ऋषभ पंत के इस मुकाबले से भी बाहर रहने की संभावना है। दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम में एक बदलाव होने की संभावना तय है। सलामी बल्लेबाज फखर जमां को न्यूजीलैंड मैच के दौरान इंजरी हो गई थी तो वो इस टुर्नामेंट से बाहर हो गए है। उनकी जगह इमाम उल हक को टीम में शामिल किया गया है। इमाम के इस मुकाबले में जरूर खेलने उतरेंगे।
बता दें कि, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में टॉस की भूमिका बेहद महत्तवपूर्ण है। इस मैदान पर पिछले 10 वनडे मैचों में से सात में से टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की थी। क्योंकि इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि शाम के समय मैदान पर पड़ने वाली ओस है। वैसे भी ऐसे में सर्दी का सीजन है तो दूसरी बैटिंग करने वाले टीम को काफी फायदा मिलने वाला है।
दुबई में अब तक 59 मुकाबले खेले गए है जिनमें से 29 बार टॉस जीतने वाली टीम विजयी हुई है। वहीं, भारतीय टीम 2023 वनडे विश्व कप के बाद एक बार भी टॉस नहीं जीत सकी है। उसके बाद टीम ने लगातार 11 मैचों में टॉस गंवाए है।
वहीं, भारत चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मुकबाले में पाकिस्तान के हाथों मिली हार का बदला लेना चाहेगी। कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे लगता है इस ओपनर ने लय हासिल कर ली है। शुभमन गिल की शानदार फॉर्म भारत के लिए बहुत अच्छा संकेत है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…