Uncategorized

‘होली मनाई तो लाशें बिछा देंगे’ बरेली में तनाव, पुलिस ने बढ़ाई गश्त

बरेली के हजियापुर में होली पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे लोगों पर दूसरे समुदाय के युवकों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि युवकों ने होली मनाने को लेकर धमकी भी दी है और कहा कि अगर इस बार होली मनाई तो लाशें बिछा दी जाएंगी। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण मोहल्ले में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। थाना बारादरी पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संवेदनशील श्रेणी में आता है इलाका

बता दें कि हजियापुर, जोगी नवादा, चकमहमूद संवेदनशील श्रेणी में आता है। क्योंकि यहां पर दोनों समुदाय की मिश्रित आबादी रहती है। सावन के महीने में भी कांवड़ के दौरान जोगी नवादा में कई बार बवाल भी हुआ था। पुलिस को हालात काबू करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा था। बताया जा रहा है कि हजियापुर के रहने वाले लक्ष्मण, मुन्ना, शनि और आकाश शुक्रवार शाम के वक्त होली पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की योजना बना रहे थे। आरोप है कि तभी मोहल्ले के अयान, सलमान, अमन, रेहान, भूरा, आलम समेत कई अन्य लोगों ने हमला बोल दिया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। और कहा कि होली पर कार्यक्रमों का आयोजन करने पर लाशें बिछा दी जाएंगी।

पुलिस ने इलाके में बढ़ाई गश्त

इस हमले में लक्ष्मण, मुन्ना और आकाश को चोटें आईं। लोगों का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोग होली से पहले माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। घटना के बाद बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ है, इसलिए पुलिस सतर्क है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। यह इलाका पहले भी सांप्रदायिक तनाव का गवाह बन चुका है। सावन के दौरान जोगी नवादा में विवाद के चलते पथराव और फायरिंग तक की घटनाएं हुई थीं।

यह भी पढ़ें:-

मंत्रालय अस्तित्व में नहीं, फिर भी AAP सरकार ने बना दिया मंत्री, BJP ने घेरा

Rupesh Jha

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

11 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

12 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

12 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

15 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

16 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

16 hours ago