IND VS PAK Champions Trophy 2025: भारत ने पाकिस्तान को दी मात, किंग कोहली ने रचा इतिहास

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चैम्पियंस ट्रॉफी के मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चारों खाने चित्त करते हुए यह मुकाबला जीत लिया है। भारत ने पाकिस्तान को इस मुकाबले में 6 विकेट से हराया। विराट कोहली ने इस मुकाबले में शतकीय पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई। वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 242 रनों का टारगेट दिया। टीम इंडिया ने 42. 3ओवर में 243 रन बनाकर इस मुकाबले को आसानी से जीत लिया।

विराट ने रचा इतिहास

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में नया कीर्तिमान रच दिया है। वनडे में विराट कोहली सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक धांसू रिकॉर्ड तोड़ दिया है। किंग कोहली ने यह उपलब्धि 299वें वनडे मैच की 287वीं पारी में हासिल की है। आपको बता दें कि, इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। उन्होंने (सचिन) 350वीं पारी में यह रिकॉर्ड बनाया था। सचिन के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा थे, जिन्होंने 378 पारियों में 14 हजार वनडे रन बनाए थे। वहीं, विराट ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ100 रन बनाए।

बता दें कि, टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत उतनी अच्छी नहीं रही। भारत को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। पांचवें ही ओवर में जब कप्तान रोहित शर्मा को शाहीन आफरीदी ने एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर दिया। रोहित ने 15 गेंदों पर 20 रन बनाए, जिसमें 3 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा। रोहित के आउट होने के समय भारत का स्कोर 31 रन था। यहां से शुभमन गिल और विराट कोहली ने मिलकर टीम इंडिया की पारी को संभाला। कोहली और शुभमन के बीच दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की पार्टनरशिप हुई।

गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली के साथ श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच बेहतरीन साझेदारी हुई। वहीं, कोहली ने महज 62 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवरों में 241 रन बनाए। पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद सधी रही। बाबर आजम और इमाम उल हक ने मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रनों की पार्टनरशिप की। भारतीय टीम को पहली सफलता हार्दिक पंड्या ने दिलाई, जिन्होंने 9वें ओवर की दूसरी बॉल पर बाबर आजम को विकेट के पीछ कीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। बाबर ने 26 गेंदों पर 23 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल रहे। फिर दूसरे ओपनर इमाम उल हक (10) को अक्षर पटेल ने रॉकेट थ्रो पर रनआउट किया।

बता दें कि, इसके बाद कप्तान रिजवान खान और सऊद शकील ने पाकिस्तान टीम की पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की पार्टनरशिप की। वहीं, शकील ने अपना अर्धशतक पूरा किया। शतकीय पार्टनरशिप को अक्षर पटेल ने तोड़ा, जिन्होंने एक बेहतरीन गेंद पर रिजवान को बोल्ड किया। रिजवान ने 77 गेंदों में 46 रन बनाए। इसके बाद पांड्या ने शकील को आउट करके पाकिस्तान को बैकफुट पर फेंक दिया। इसके पाकिस्तान टीम के विकेट गिरते गए। एक तरफ से विकेटों के गिरने के बावजूद खुशदिल शाह ने छोर संभाला रखा और उन्होंने 38 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

11 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

21 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

22 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago