चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, जानिए क्या कहते है समीकरण ?

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में महामुकाबला हुआ। भारतीय टीम ने इस मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर मेजाबन के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को थोड़ा मुश्किल बना दिया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत के जीत के हीरो रहे विराट कोहली जिन्होंने नाबाद शतक जड़ा। वही, इस जीत के साथ टीम इंडिया ने अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदारी मजबूत कर ली है।

बता दें कि, अभी पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। पाकिस्तान की किस्मत को उम्मीदों का सहारा है। पाकिस्तान चाहेगा की बाग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले आज के मुकाबले में बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड को हरा दें और अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश को बड़ें अंतर से हरा दें और इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम भारत से हार जाए।

वहीं, ऐसे में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के दो-दो अंक होंगे और ऐसे में निश्चित तौर पर रन रेट के हिसाब से दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला होगा। लेकिन अब अंकतालिका में पाकिस्तान की टीम भारत को मात नहीं दे सकती है क्योंकि वो अपना आखिरी मुकाबला जीतकर सिर्फ दो अंकों तक ही जा सकती है।

आपकों बता दें कि, इस समय ग्रुप ए में भारतीय टीम दो मुकाबलें जीतकर नंबर वन पायदान पर है और उसका नेट रन रेट 0.647 है। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है जिसने अभी तक इस टुर्नामेंट में अपना पहला मैच खेला है जिसमें उसने जीत दर्ज की है और उसका नेट रन रेट 1.200 है। तीसरे नंबर पर बांग्लादेश है और चौथे पर पाकिस्तान है। दोनों ही टीमों ने अपना कोई भी मुकाबला नहीं जीता है।

ये भी पढ़ें:

भारत ने पाकिस्तान को दी मात, किंग कोहली ने रचा इतिहास

admin

Recent Posts

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को…

58 minutes ago

59 minutes ago

Uttarakhand News: उम्र छोटी, हौसले बुलंद! माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले रियांश-प्रिशा से मिले CM धामी, सफलता पर दी बधाई…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे…

2 hours ago