Uncategorized

IND VS ENG T20 Series: 14 महीने बाद शमी की वापसी, टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान

भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से शुरू हो रही पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे और अक्षर पटेल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं, 14 महीने बाद अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि, इंग्लैंड ने पहले ही अपनी टीम की घोषणा कर दी थी।

आपको बता दें कि, 2023 विश्व कप के बाद शमी ने सर्जरी कराई थी जिस कारण वो ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी नहीं जा पाए थे। अब चयनकर्ताओं ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टीम में शामिल किया है। जबकि, टी 20 सीरीज के लिए दो विकेटकीपर का चयन किया गया है लेकिन पहली पसंद विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन टीम का हिस्सा होंगे।

वहीं, जितेश शर्मा की जगह ध्रुव जुरेल को टीम में जगह मिली है। वहीं, ऑलराउंडर नीतिश कुमार को भी रमनदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है। जबकि बैटिंग ऑलराउंडर रियान पराग चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। इस सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्कॉव्ड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

आपको बता दें कि, 22 जनवरी को पहला टी 20 कोलकाता में खेला जाएगा, दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को चेन्नई में, तीसरा टी 20 राजकोट में 28 जनवरी को खेला जाएगा, चौथा मुकाबला 31 जनवरी को पुणे में होगा और आखिरी यानि कि पांचवा मुकाबला मुंबई में 2 फरवरी को होगा।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

24 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago