Uncategorized

Delhi Election: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कई नए चेहरे, 12 सीटों पर फंसा पेंच !

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी । वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव को लेकर शनिवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। वहीं, इस लिस्ट में 29 प्रत्याशियों के नाम शामिल है। बता दें कि, शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई जिसके एक दिन बाद ये लिस्ट जारी की गई। वहीं, इससे पहले भी बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में भी 29 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

आपको बता दें कि, इस लिस्ट में बीजेपी ने कपिल मिश्रा को करावल नगर से, अभय वर्मा को लक्ष्मीनगर से, कोंडली से प्रियंका गौतम, सीलमपुर से अनिल गौड़, तुगलकाबाद से रोहतास बिधुड़ी, राजिंदर से उमंग बजाज, ओखला से मनीष चौधरी, कस्तूरबा नगर से नीरज बसोया को टिकट दिया है। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की दूसरी लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नाम है। मादीपुर सीट से उर्मिला कैलाश गंगवाल,नजफगढ़ से नीलम पहलवान, तिलक नगर सीट से श्वेता सैनी, मटिया महल सीट से दीप्ति इंदौरा,कोंडली से प्रियंका गौतम को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि, बीते शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई और इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए है। इस बैठक में संभावित उम्मीदवारों की नाम और पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श करने के लिए बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात की थी।

वहीं, विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी है और ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अपने पूरे पत्ते नहीं चले है। अभी तक कुल पार्टी ने 58 सीटों पर उम्मीदवार का एलान किया है। हालांकि अभी भी 12 सीटों पर उम्मीदवार के नामों का एलान नहीं हुआ है। जबकि, सूत्रों का कहना है कि, इन सीटों पर विचार किया जा रहा है। आने वाले दो दिनों के अंदर इन सीटों पर नाम का एलान हो सकता है। लेकिन संगम विहार और देवली सीट पर पेंच फंसा हुआ है।

https://x.com/BJP4Delhi/status/1878107220736696464

admin

Recent Posts

Maharaja Ganga Singh: रेगिस्तान में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह के एक फैसले ने बदल दी राजस्थान की तकदीर

श्रीगंगानगर। राजस्थान का श्रीगंगानगर जिला आज कृषि उत्पादन के लिए देशभर में जाना जाता है।…

19 minutes ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने की शिष्टाचार भेंट…

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पूर्व…

20 minutes ago

घर पर बनाएं नीम और एलोवेरा का होममेड जेल, पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने में मिलेगी मदद

 आज के समय में गलत खानपान, प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने,…

38 minutes ago

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान में दिवाली के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के कई…

40 minutes ago

Jaipur Traffic Plan: जयपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! दिसंबर से मार्च तक शुरू होंगे 3 बड़े प्रोजेक्ट, JDA ने तैयार किया मास्टरप्लान

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के कारण कई…

1 hour ago