मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टेस्ट मैच को भारतीय टीम ड्रॉ कराने में सफल रही। कप्तान शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर की शतकीय पारी ने इंग्लैंड के चौथे टेस्ट को जीतने के सपने को ड्रॉ कराकर तोड़ा। इस सीरीज का पांचवां एवं आखिरी टेस्ट मैच 31 जुलाई से लंदन के ओवल मैदान में खेला जाना है।
बता दें कि, आखिरी टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट में चोटिल हो गए थे जिसके कारण वो ओवल टेस्ट से बाहर हो गए है। BCCI ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, पंत की जगह तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन को पांचवें टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।
बीसीसीआई ने कहा कि, ऋषभ पंत को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके कारण वो सीरीज के पांचवें एवं अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए रखेगी और टीम ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मेन्स सेलेक्शन पैनल ने ऋषभ पंत के स्थान पर नारायण जगदीशन को पांचवें टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया है। यह मैच 31 जुलाई, 2025 से लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…