पहलगाम हमले के 96 दिनों बाद आखिरकार हमारी सेना ने आतंकियों को ढूढ कर मार गिराया और ऐसी मौत दी है जिसको पाकिस्तान और पाकिस्तान में बैठे इन आतंकियों के आका हमेशा-हमेशा के लिए याद रखेंगे। वहीं, ऐसा दावा किया जा रहा है कि सेना ने ‘ऑपरेशन महादेव’ लॉन्च किया और इस ऑपरेशन महादेव में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल 3 आतंकियों को मार गिराया है।
दरअसल 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले के 96 दिन बाद भारतीय सेना ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस हमले में 26 बेकसूर पर्यटकों की जान गई थी और जवाब में शुरू हुआ ऑपरेशन महादेव अब आतंकियों के लिए “गेम ओवर” साबित हुआ है।
बता दें कि, हाल ही में श्रीनगर में हाल ही में हुई मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया गया, जो पहलगाम हमले से जुड़े बताए जा रहे हैं, लेकिन सेना का ऑपरेशन महादेव है क्या? इसको समझते है। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बाइसरन घाटी में पांच आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर हमला किया था. ये आतंकी द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी (TRF) से जुड़े थे, जो पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का मोहरा माना जाता है। हमले में हथियारों जैसे M4 कार्बाइन और AK-47 का इस्तेमाल हुआ. और हमारे भाईयों पर उनका धर्म पूछकर मारा गया था। यहीं से शुरूआत हुई थी सेना के ऑपरेशन महादेव की। सोर्स के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के साथ साथ सेना के जवानों ने ऑपरेशन महादेव को लॉन्च किया था जिसमें हमारे सेना के टॉप के जवानों को शामिल किया गया था।
वहीं, एक तरफ ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमारी सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों को कैंप को तबाह किया और पूरी तरह से उनके ठिकानों को धवस्त किया था जिसके बाद पाकिस्तान की हालात ये थी वो अलग-अलग देशों में जाकर पैसों की भीख मांग कर रहा था लेकिन आतंकियों को जड़ से खत्म करने के लिए सेना ने लंबी रणनीति बनाई, जिसका नाम पड़ा ऑपरेशन महादेव। ये ऑपरेशन महादेव 96 दिन तक चला और इसका मकसद उन आतंकियों को पकड़ना या मारना था, जो पहलगाम हमले में शामिल थे।
बता दें कि, इस ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम देने के लिए सेना ने पूरी तैयारी की जिसके लिए सेना ने ड्रोन (मानव खुफिया) से आतंकियों की लोकेशन ट्रैक की। दाचीगाम के जंगलों में आतंकियों के होने की खबर मिली, जहां वे छिपे थे। जिसके बाद 28 जुलाई की सुबह हमारे जवानों ने आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और करीब 6 घंटे तक चले इस ऑपरेशन के बाद पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के पास से AK-47, ग्रेनेड और IED मिले। ये हथियार पहलगाम हमले में इस्तेमाल किए गए थे।
सोर्स के हवाले से खबर है कि पहलगाम हमले का मुख्य साजिशकर्ता मूसा मारा गया है। जो पाकिस्तान आर्मी में रेंजर था हालांकि इस ऑपरेशन को लेकर कई खबरें अब तक सामने आई है लेकिन अच्छी बात है कि हमले के 96 दिनों के बाद हमाले सेना के जवानों ने आखिरीकार उन आतंकियों को मार गिराया है जिनका इसके पीछे हाथ था।
Here is link to purchase Jio Starter Pack
…..
https://www.jio.com/selfcare/interest/sim/?utm_campaign=skycSJA&utm_source=JioDigitalChampion&utm_medium=0706591212
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…