Uncategorized

IND VS AUS: गाबा टेस्ट ड्रॉ के बाद रविचंद्रन अश्विन ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में खेले जा रहे पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला ड्रॉ हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को जीतने के लिए भारत को 275 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन टी ब्रेक के बाद मैच शुरू नहीं हो पाया। मैच रैफरी ने बारिश और कम रोशनी को देखते हुए इस मुकाबले को ड्रॉ करने का फैसला किया।

टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अश्विन ने रिटायरमेंट से पहले हेड कोच गौतम गंभीर से बातचीत की, विराट को गले लगाया और इसके बाद रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए और इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

बता दें कि, 38 साल के अश्विन ने भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टैस्ट गेंदबाज है, उनके नाम 537 टेस्ट विकेट है। अश्विन से आगे अनिल कुंबले है जिन्होंने कुल 619 विकेट लिए थे। वहीं, अश्विन ने भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा 5 विकेट 37 बार अपने नाम करें है और सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड 11 बार अपने नाम कर चुके है, जो मुरलीधरन के बराबर है।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के शतक के बदौलत 445 रन बनाए थे। जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट झटके थे, मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट, आकाश दीप और नीतीश रेड्डी ने 1-1 विकेट लिया। कंगारूओं की सधी हुई गेंदबाजी करते हुए भारत को 260 रनों पर ऑलआउट कर दिया। लेकिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में घातक गेंदबाजी की और 89 रनों के स्कोर पर 7 विकेट पर पारी घोषित कर दी।

BGT सीरीज के पर्थ में हुए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 295 रनों से जीत दर्ज की, वहीं एड‍िलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेल‍िया ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

16 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago