Uncategorized

इन वाहनों को नहीं मिलेगा दिल्ली में पेट्रोल-डीजल, प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस सख्त

दिल्ली में एक बार फिर से हवा जहरीली हो गई है। एक्यूआई का स्तर बेहद खराब स्थिति पर पहुंच गया है। बीते 2 दिनों से AQI का लेवल 400 के पार बना हुआ है। वहीं, सरकार ने स्थिति को देखते हुए ग्रैप-4 लागू कर दिया गया है। वहीं, शहर में पुरानी गाड़ियों के अलावा गैर-जरूरी निर्माण कार्य पर भी रोक लगी हुई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस उन गाड़ियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही जो ग्रैप-4 लागू होने के बाद भी चल रही है।

बता दें कि, पुरानी गाड़ियों को दिल्ली में चलने से रोकने के लिए पुलिस ने पेट्रोल पंप के मालिकों से संपर्क किया है और उन्हें जिन गाड़ियों के इंजन BS6 से कम है उन्हें पेट्रोल-डीजल ना दिया जाए। दिल्ली पुलिस की कोशिश है कि पुरानी गाड़ियों को दिल्ली में नहीं चलने दिया जाए जिससे खराब वायु गुणवत्ता पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके।

आपको बता दें कि, जब दिल्ली में पहले ग्रैप-4 लगाया गया था तब एक्यूआई का लेवल 200 से 250 के आस-पास पहुंच गया था जिसके बाद ग्रैप-4 की पाबंधी को हटा दिया गया लेकिन जब फिर से AQI 400 के पार पहुंचा तो दोबार ग्रैप-4 के नियम लागू कर दिए गए है।

वहीं, अब इस बार लोग ग्रैप-4 की पाबंधी को नजरअंदाज न कर सके इसकी कोशिश में दिल्ली पुलिस जुट गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड की ठिठुरन के साथ-साथ कोहरे और प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 442 रिकॉर्ड किया गया जो कल यानि 17 दिसंबर से काफी ज्यादा है। राजधानी के कई इलाकों में AQI 480 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली के 37 केंद्रों में से 32 का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार रिकॉर्ड किया गया है।

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

9 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

9 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

9 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

9 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

9 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

9 hours ago