हरियाणा

हवाई हमले के बाद जिलों में पुलिस पर असर

फरीदाबाद में पहलगाम आतंकी हमले के बदले में भारतीय सेनाओं की एयर स्ट्राइक कार्रवाई के बाद से जिले में पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस का कहना है कि पहलगाम हमले के बाद से ही जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस की स्वैट टीम 4 शिफ्ट में अलग-अलग क्षेत्र में नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही है। प्रतिष्ठित संस्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। सेंसेटिव क्षेत्र में भी पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। फरीदाबाद पुलिस की बम स्कवॉड व डॉग स्कवॉड टीमें भी समय-समय पर अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर चेकिंग कर रही हैं। वे मॉल, बाजार, सरकारी व निजी संस्थानों, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर जाकर लगातार चेकिंग कर रहे हैं। मेट्रो स्टेशनों पर भी पुलिस की टीमें चेकिंग कर रही हैं ताकि सुरक्षा में किसी भी स्तर पर मामूली सी भी चूक न रहे।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एसएचओ व चौकी इंचार्ज को अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करने और तय पाइंट पर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह राइडर-पीसीआर पर तैनात पुलिस टीमें भी लगातार क्षेत्र में गश्त करने के साथ ही चिह्नित स्थानों पर भी पहुंच रहे हैं। जिला व राज्यों से लगने वाले फरीदाबाद के 5 बॉर्डर पर भी लगातार नाके लगाकर पुलिस की टीमें चेकिंग कर रही हैं। इनके अलावा अपराध शाखा की टीमें भी शहर में सक्रिय हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही हैं। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी व खुफिया विभाग की टीमें बस स्टैंड, मॉल, भीड़ वाले बाजारों, रेलवे स्टेशनों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

HimanshuKaushik

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago