Stellantis ने Jeep Meridian के लिए एक नया 2.2-लीटर डीजल इंजन पेश किया है। सुनने में तो यह शानदार लगता है, लेकिन इसका एक बड़ा ट्विस्ट है। यह इंजन फिलहाल सिर्फ ब्राजील के बाजार में ही उपलब्ध है, और वह भी सिर्फ गाड़ी के टॉप वेरिएंट Overland में ही मिल रहा है। जहां मेरिडियन को कमांडर नाम से जाना जाता है। भारत में अभी तक इसे लॉन्च करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
नया इंजन और बेहतर पावर
इस नए 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन से गाड़ी को 200 bhp की पावर और 450 Nm का टॉर्क मिलता है। इसके साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (टॉर्क कनवर्टर टाइप) जोड़ा गया है। खास बात यह है कि Overland वेरिएंट 4×4 ड्राइवट्रेन के साथ आता है, ऐसे में ज्यादा पावर और टॉर्क ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने के लिए काफी मददगार साबित होते हैं।
भारत में बिक रही जीप मेरिडियन में अभी 2.0-लीटर का मल्टजेट डीजल इंजन आता है, जो 168 bhp और 350 Nm का टॉर्क देता है। इस साइज की गाड़ी के लिए यह इंजन थोड़ा कमजोर महसूस होता है, खासकर जब कठिन रास्तों से गुजरना हो। वहीं ब्राजील में कई बार बिना सड़कों वाले या कच्चे रास्तों से गुजरना पड़ता है, इसलिए वहां ज्यादा ताकतवर इंजन की जरूरत भी पड़ती है।
तकनीकी बदलाव भी किए गए हैं
सिर्फ इंजन ही नहीं, इस नए वर्जन में जीप ने कुछ और बड़े बदलाव भी किए हैं। एक नया एग्जॉस्ट सिस्टम लगाया गया है जिसमें ARLA 32 नाम की एमिशन कटिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। यह वही सिस्टम है जो ब्राजील में बिकने वाले Ram Rampage ट्रक में भी मिलता है। साथ ही, ज्यादा पावरफुल इंजन के चलते गाड़ी के आगे के ब्रेक डिस्क भी बड़े कर दिए गए हैं, ताकि ब्रेकिंग परफॉर्मेंस बेहतर हो।
इसके अलावा, 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को भी रीगियर किया गया है ताकि नया टॉर्क हैंडल किया जा सके। अब हर गियर का रेशियो लगभग 14 प्रतिशत लंबा कर दिया गया है, जिससे गाड़ी की एक्सेलरेशन भी तेज हो गई है। जहां पुराना इंजन 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में 11.6 सेकंड लगाता था। वहीं नया 2.2-लीटर यूनिट यह काम सिर्फ 9.7 सेकंड में कर देता है।
नई दिल्ली कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एक…
नई दिल्ली कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एक…
हैदराबाद आंध्र प्रदेश की राजनीति में भाई-बहन की लड़ाई अब परिवार के एक बड़े समारोह…
जयपुर, राजस्थान। राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिवाली के त्योहार को लेकर बाजारों की तैयारियां…
हैदराबाद एनएमडीसी लिमिटेड, मुख्यालय, हैदराबाद में 14 सितंबर से 13 अक्तूबर, 2026 तक “राजभाषा माह…
नई दिल्ली मक्का और मदीना में करीब 4,000 भारतीय उमरा यात्रियों के फंसे होने का…