Uncategorized

हिमाचल घूमने का प्लान है तो इन 4 खूबसूरत जगहों पर जाना बिल्कुल न भूलें

मनाली अपनी खूबसूरती के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन क्या आप इस बार भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर प्रकृति की गोद में सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं? अगर हां, तो आप सही जगह पर हैं। दरअसल, मनाली के आसपास कई ऐसी छिपी हुई जगहें हैं जहां से आप पूरे हिमाचल की खूबसूरती का दीदार कर सकते हैं।

आज हम आपको ऐसी ही 4 ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में बताएंगे। जो आपको एक बेहतर अनुभव प्रदान करने वाले हैं। सबसे पहली जगह है मलाणा पार्वती घाटी में बसा मलाणा गांव हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत और शांत गंतव्यों में से एक है। अगर आप मनाली की भीड़-भाड़ से दूर, प्रकृति के आगोश में कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो मलाणा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह गांव अपनी प्राचीन संस्कृति और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के लिए मशहूर है। आप मनाली से सड़क मार्ग से लगभग 2 घंटे में मलाणा पहुंच सकते हैं। यहां आपको शांत वातावरण, साफ हवा और मनोरम पहाड़ियों के दृश्य देखने को मिलेंगे।

दूसरी शानदार जगह है थानेदार मौसम कोई भी हो, लेकिन आजकल मनाली में पर्यटकों की भीड़ बढ़ना कोई नई बात नहीं है। ऐसे में, अगर आप भी इस मौसम में शांत और पीसफुल जगह ढूंढ रहे हैं, तो मनाली से लगभग 190 किलोमीटर दूर स्थित थानेदार एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। थानेदार पहाड़ों और हरियाली से घिरा हुआ एक छोटा सा गांव है, जहां आप प्रकृति की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं और करीब से शांति का एहसास कर सकते हैं।

एक और जगह है पटलिकुहल मनाली की हलचल से दूर, हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा पटलिकुहल एक अनछुआ खजाना है। मनाली से मात्र 27 मिनट की दूरी पर स्थित यह शांत और सुंदर स्थान, प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग की तरह है। पटलिकुहल, हिमाचल प्रदेश की उन ऑफबीट जगहों में से एक है, जिन्हें अभी तक ज्यादातर पर्यटकों ने एक्सप्लोर नहीं किया है। अगर आप भी भीड़-भाड़ से दूर, शांत वातावरण में कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो पटलिकुहल आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

एक और ऐसी जगह है जहां जाकर आप बिल्कुल अलग ही जोन में चले जाएंगे। और वो जगह है सजला मनाली से महज 28 किलोमीटर की दूरी पर बसा सजला गांव एक ऐसा खूबसूरत स्थल है, जहां प्रकृति की गोद में स्थित एक झरना और प्रसिद्ध विष्णु मंदिर स्थित हैं। ऐसे में, अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं, तो मनाली से सजला तक का रास्ता आपके लिए एक रोमांचक एक्सपीरिएंस लेकर आ सकता है। घने जंगलों के बीच से होकर गुजरते हुए इस गांव तक पहुंचना हर किसी के लिए एक यादगार सफर हो सकता है।

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

17 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

18 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

20 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

21 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

21 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago