Uncategorized

अपनी ही सरकार पर भड़के पवन कल्याण, गृह मंत्री को दी चेतावनी

आंध्र प्रदेश की नवगठित सरकार के सहयोगी दलों के बीच गतिरोध दिखने लगा है। राज्य के डिप्टी CM पवन कल्याण ने सहयोगी तेलुगू देशम पार्टी की नेता व गृहमंत्री अनिता पर अक्षमता का आरोप लगाया है। डिप्टी CM पवन कल्याण ने चेतावनी दी है कि गृह मंत्री अनिता में जबतक सुधार नहीं होता तब तक वो गृह विभाग अपने हाथ में लेने के लिए मजबूर होंगे।
आंध्र के डिप्टी cm पवन कल्याण की ये चेतावनी ऐसे समय में आई है जब राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि देखी गई है।

तीन साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न की घटना के बाद अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण ने कहा कि “आंध्र प्रदेश में शांति और सुरक्षा में उल्लेखनीय गिरावट आई है और कानून व्यवस्था को योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश की तरह ही संभालना होगा। मैं गृह मंत्री अनिता से भी कह रहा हूं। आप गृह मंत्री हैं। मैं पंचायती राज मंत्री, वन और पर्यावरण मंत्री हूं। अपने कर्तव्यों का अच्छी तरह से निर्वहन करें अन्यथा मुझे गृह विभाग भी अपने हाथ में लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।“

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago