Categories: देश

शिवसेना के प्रचार को उतरा इब्राहिम मूसा, 93 ब्लास्ट मिली थी 10 साल की सजा

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच अब 93 ब्लास्ट के आरोपी की भी एंट्री हो चुकी है.. मुंबई उत्तर पश्चिम के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर के प्रचार में 93 बम धमाके का आरोपी इब्राहिम मूसा नजर आ रहा है. अमोल कीर्तिकर को उत्तर पश्चिम मुंबई सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.अमोल कीर्तिकर से ईडी ने कोविड काल के दौरान हुए कथित ​​खिचड़ी घोटाला मामले में पूछताछ कर चुकी है.

आपको बता दे इब्राहिम मूसा वहीं आरोपी है जिसने 93 बम ब्लास्ट के समय हथियार सप्लाई किए थे और अदालत से इस आरोपी को 10 साल की सजा दी हुई थी. ऐसे में अब उद्धव बाला साहब ठाकरे गुट वाली शिवसेना के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर के प्रचार में इब्राहिम मूसा के शामिल होने के बाद भाजपा को बैठे बिठाये एक मुद्दा मिल गया है.

मुंबई उत्तर-पश्चिम में ठाकरे खेमे के अमोल कीर्तिकर का मुकाबला सत्तारूढ़ सेना के रवींद्र वायकर से होगा. वायकर जो पहले सेना (यूबीटी) में थे, हाल ही में शिंदे खेमे में शामिल हुए हैं. वह वर्तमान में मुंबई में जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.

आपको बता दें कि 12 मार्च, 1993 को दोपहर में मुंबई स्टॉक एक्सचेंज पर जोर धमाका हुआ. ऐसा धमाका, जिसकी गूंज दूर-दूर तक गई. चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. इससे पहले कि हाहाकार के बीच लोग कुछ समझ पाते महज 2 घंटे 10 मिनट के भीतर मुंबई के अंदर 12 जगह धमाके हो गए. इनमें 257 लोगों की मौत हो गई, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

इसका साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में मजे कर रहा है. भारतीय सुरक्षा एजेंसियां ने कई आरोपियों को पकड़ा. कुछ दोषियों को उम्रकैद की सजा हुई. इन बम धमाकों के 48 घंटे के भीतर मुंबई पुलिस ने आरोपियों की पहचना कर ली थी. तत्कालीन DCP राकेश मारिया के नेतृत्व में 150 पुलिसवालों की टीम इसकी जांच में जुटी हुई थी. इस अहम कड़ी माहिम में खड़े एक स्कूटर से मिली थी. उसमें आरडीएक्स रखा हुआ था. लेकिन वह फटा नहीं था. ऐसा पहली बार हुआ था कि धमाकों के लिए आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया हो. 1 अप्रैल 1994 को टाडा की विशेष अदालत में इस केस की सुनवाई शुरू हुई थी.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

31 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago