Sex Racket : देसी के साथ विदेशी भी… गेस्ट हाउस में पड़ा छापा, 4 विदेशी महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गुरुग्राम के सेक्टर-57 के जी ब्लॉक में एक गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट का गंदा खेल चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा सीएम फ्लाइंग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम ने रात में छापा मारा। उस समय जिस्म बेचने का गंदा खेल चल रहा था। . यहां से 4 विदेशी लड़कियों के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़कियों में दो महिलाएं उज्बेकिस्तान से, दो बांग्लादेश से और एक-एक असम और कोलकाता से हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, उन्हें सेक्टर-57 के जी ब्लॉक में एक गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट चलाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा गया। वहां दलाल से बातचीत की गई। सौदा तय होने के बाद दलाल ने जैसे ही कमरे में लड़की को भेजा संयुक्त टीम ने छापा मारा। दलाल को दिए गए साइन किए रुपए भी बरामद कर लिए।

पुलिस ने बताया कि गेस्ट हाउस के मैनेजर का नाम संजीव है। दिलबाग और संजय दलाल का काम करते थे। मौके पर छह महिलाएं मिलीं, जिनकी उम्र 24 से 34 साल के बीच बताई जा रही है। दो महिलाएं उज्बेकिस्तान से, दो बांग्लादेश से और एक-एक असम और कोलकाता से हैं. बांग्लादेश की महिलाएं बिना वीजा के पाई गई हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवतियों की फोटो भेजकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। संजय के जिम्मे ग्राहकों तक युवतियों की फोटो भेजने की थी। सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी के लिए फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा था।

बताते चलें कि 4 मई को भी गुरुग्राम पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए उसके संचालक को गिरफ्तार किया था। आरोपी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करके जिस्मफरोशी के धंधे का संचालन कर रहा था। उसके मोबाइल फोन में कई महिलाओं की अश्लील तस्वीरें बरामद हुई थी। पुलिस को शिकायत मिली थी कि आरोपी बाबुल शेख और उसका साथी अनूप व्हाट्सएप के जरिए वेश्यावृत्ति का रैकेट चला रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया था।

admin

Recent Posts

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

2 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

3 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

3 hours ago

खेड़की दौला में बेटी का पीछा करते हुए हादसा, पुलिस जांच में मामला सड़क दुर्घटना का निकला

गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में…

3 hours ago

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव के आरोपों से सियासी संग्राम

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…

21 hours ago

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: गहलोत के बयान से मानेसर कांड और पायलट विवाद फिर चर्चा में

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…

22 hours ago