खेतों में लगी आग से भारी नुकसान, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली क्षेत्र में आज दोपहर एक भीषण आग लग गई। गांव गनियावली और पेंडरा में 50 से अधिक खेतों में आग लगने से करीब 50 किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

जानकारी के अनुसार, गांव गनियावली में दोपहर 12:30 बजे किसान दीपक के नलकूप पर बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हुआ। जिससे उस खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक खेत से दूसरे खेत में फैलते हुए कई खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को जलाते हुए पेंडरा गांव तक पहुंच गई।

किसानों ने ट्रैक्टर चलाकर खेतों में जुताई कर आग को काबू में करने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू रही। बाद में किसानों ने ट्यूबवेल चलाकर खेतों में पानी चलाया। सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तब जाकर करीब दो बजे आग पर काबू पाया जा सका।

सूचना मिलने पर एमएलसी चौ ऋषिपाल सिंह, पवन वर्मा, जिप सदस्य पुष्पेंद्र लोधी, केपी मिस्त्री, बोधपाल सिंह आदि मौके पर पहुंचे और किसानों के नुकसान का आकलन किया। यह घटना किसानों के लिए एक बड़ा झटका है। इस आग से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

हरियाणा बोर्ड के 12वीं कक्षा के नतीजे हुए घोषित, bseh.org.in पर चेक करें परिणाम

हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (HBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए…

40 minutes ago

‘रेड 2’ की कमाई में आई गिरावट, जानिए दूसरे मंडे तक कितना हुआ कलेक्शन ?

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' थिएटर्स पर दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।…

55 minutes ago

पंजाब के इस जिले में जहरीली शराब से 15 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर

पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा के मड़ई गांव और भागली गांव में जहरीली शराब…

1 hour ago

राजपूत वोटर्स पर बिहार की सियासत गर्म, 2025 विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की दौड़

बिहार की राजनीति एक बार फिर जातीय समीकरणों के पाले में लौटती नजर आ रही…

16 hours ago

क्या KL राहुल पूरी करेंगे कोहली की कमी ? नंबर 3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी !

विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास के बाद इंग्लैंड सीरीज को लेकर BCCI और कोच…

16 hours ago

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी ?

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए 2027…

16 hours ago