Categories: हरियाणा

हरियाणा में लाइन लॉस को लेकर उठाए गए ये कदम, रेवाड़ी में ट्रांसफार्मर की देखभाल करेगी मोबाइल वैन

हरियाणा के रेवाड़ी में गर्मी के सीजन से पहले बिजली निगम की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही है। इसमें उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की समस्या न हो। बिजली के ट्रांसफार्मरों में होने वाली ट्रिपिंग और जलने की घटना से भी छुटकारा दिलाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया गया है। बताया गया है की लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से तैयार आधुनिक उपकरणों वाले मोबाइल वैन जिले के सभी बिजली ट्रांसफार्मरों को चेक करेगी और मौके पर ही उसे ठीक भी कर देगी। इसके बाद ट्रांसफार्मरों के जलने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। यह वैन 33, 132 और 220 केवी के सब स्टेशनों में लगे ट्रांसफार्मरों की जांच करेगी।

हाल ही में ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा आयोजित बिजली पंचायत में शिरकत कर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं को सुना। वहीं बिजली पंचायत में 66 से अधिक समस्याएं और मांगें रखी गई। इसके अलावा हिसार और आसपास जिलों की लगभग 20 पंचायतों द्वारा सामूहिक कार्यों की मांग भी रखी गई। ऊर्जा मंत्री ने समस्याओं के निवारण हेतु अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।

उन्होंने कहा था कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लाइन लॉस की घटना बड़ी होती जा रही है और जल्द ही लाइन लॉस को और कम करके इसे सिंगल डिजिट में लाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को ढाणियों में लंबित बिजली कनेक्शन शीघ्र मुहैया करवाने और उपभोक्ताओं के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने की हिदायत दी।

छठे इलेट्स राष्ट्रीय ऊर्जा समिट समारोह

वहीं, चंडीगढ़ में आयोजित छठे इलेट्स राष्ट्रीय ऊर्जा समिट में राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करने के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा था कि थर्मल पॉवर की बजाय ग्रीन ऊर्जा स्वच्छ ऊर्जा की ओर भी देश तेजी से बढ़ रहा है। आने वाली पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य और समग्र विकास के लिए प्राकृतिक संस्थानों का विवेकपूर्वक और बुद्धिमत्ता से प्रयोग करना होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नव एवं नवीनीकरण ऊर्जा पर जोर दिया और हाल ही में सर्वोंदय नाम से रूफटाॉफ योजना शुरू की है, जिससे लोग अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ-साथ अतिरिक्त ऊर्जा को ग्रीड में आपूर्ति कर सकेंगे।

बिजली निगम के एसडीओ सोनू कुमार ने बताया कि इस बार गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने से पहले ही सभी तैयारियां की जा रही हैं। इस चार प्रबंधन अत्याधुनिक उपकरणों से लैस मोबाइल वैन से ट्रांसफार्मर की जांच कर उनका एनालिसिस किया जाएगा और फिर समय रहते कमियों को दूर किया जाएगा।

admin

Recent Posts

इजरायल में सियासी संकट गहराया, अब सीधे चुनाव से चुना जा सकता है प्रधानमंत्री

 नई दिल्ली  इजरायल में चुनाव में किसी गठबंधन को बहुमत न मिलने से नई सरकार…

5 hours ago

गोवा में 1200 हेक्टेयर बंजर जमीन पर होगी खेती, जर्मनी की तकनीक से बदलेगी तस्वीर

पणजी  गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिल सकता…

6 hours ago

उमर अब्दुल्ला की शादी पर AAP विधायक मेहराज मलिक का तंज, ‘लव जिहाद’ पर मीडिया से पूछे सवाल

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में एक निजी समारोह में…

6 hours ago

ईरान का दावा- केश्म द्वीप के पास अमेरिकी हमला, दो मछुआरे लापता और एक घायल

तेहरान  ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने…

6 hours ago

Amazon Sale में टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त उछाल, 6 गुना बढ़ी सेल

नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू…

7 hours ago

Uttarakhand News: हेलिकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार का बड़ा फैसला, चार्टर उड़ानों में अब पायलट के साथ को-पायलट भी अनिवार्य….

देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं.…

7 hours ago