Categories: हरियाणा

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल को मिलेगी Z+ सिक्योरिटी, जानिए कितने कमांडो कैसे देते हैं सुरक्षा

Former CM Manohar lal Security: हरियाणा के पूर्व सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अब Z+ सुरक्षा दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में वीआईपी सुरक्षा के आकलन के लिए बनी कमेटी को इनपुट मिला है कि किसान आंदोलन वन और टू के कारण उन्हें खतरा बना हुआ है। जिसके बाद सरकार ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला लिया है। इससे पहले हरियाणा में सिर्फ दो ही लोगों को जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है। जिसमें प्रदेश के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय और सीएम नायब सैनी हैं। अब पूर्व सीएम मनोहर लाल को भी जेड प्लस सुरक्षा मिलने के बाद प्रदेश में जेड प्लस सिक्योरिटा वाले 3 नेता हो जाएंगे।

जेड प्लस देश की सर्वोच्च श्रेणी की सुरक्षा

बता दें कि जेड प्लस (Z+) सुरक्षा को देश में सर्वोच्च श्रेणी की सुरक्षा माना जाता है। जेड प्लस (Z+) सुरक्षा मिलने पर 10 से ज्यादा NSG कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान मौजूद रहते हैं। सुरक्षा में मौजूद हर कमांडो मार्शल आर्ट का एक्सपर्ट होता है और आधुनिक हथियार के साथ तैनात होते हैं। वहीं पूर्व गृहमंत्री अनिल विज की सुरक्षा का घेरा कम किया जाएगा। होम सेक्रेटरी, डायरेक्टर जनरल और चीफ सेक्रेटरी की कमेटी ये तय करती है कि किस व्यक्ति को किस कैटेगरी में सिक्युरिटी दी जाए।

 

वहीं, हाल ही में इससे पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के पर इनेलो के प्रधान महासचिव और विधायक अभय चौटाला को Y+ कैटेगरी सुरक्षा मिली। दरअसल, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के बाद अभय सिंह चौटाला ने Z प्लस सिक्योरिटी की मांग की थी। इसको लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी। हालांकि, कोर्ट ने इसके बाद उन्हें जेड प्लस सुरक्षा तो नहीं दिया लेकिन वाई प्लस सुरक्षा देने का सरकार दो आदेश दिया। बता दें कि वाई श्रेणी के सुरक्षा कवर में कुछ कमांडो समेत आठ से 11 जवान शामिल होते हैं। इसमें दो निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) भी शामिल होते हैं। भारत में कई वीआईपी लोगों को इस स्तर की सुरक्षा सुरक्षा दी गई है।

admin

Recent Posts

इजरायल में सियासी संकट गहराया, अब सीधे चुनाव से चुना जा सकता है प्रधानमंत्री

 नई दिल्ली  इजरायल में चुनाव में किसी गठबंधन को बहुमत न मिलने से नई सरकार…

3 hours ago

गोवा में 1200 हेक्टेयर बंजर जमीन पर होगी खेती, जर्मनी की तकनीक से बदलेगी तस्वीर

पणजी  गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिल सकता…

3 hours ago

उमर अब्दुल्ला की शादी पर AAP विधायक मेहराज मलिक का तंज, ‘लव जिहाद’ पर मीडिया से पूछे सवाल

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में एक निजी समारोह में…

3 hours ago

ईरान का दावा- केश्म द्वीप के पास अमेरिकी हमला, दो मछुआरे लापता और एक घायल

तेहरान  ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने…

4 hours ago

Amazon Sale में टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त उछाल, 6 गुना बढ़ी सेल

नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू…

4 hours ago

Uttarakhand News: हेलिकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार का बड़ा फैसला, चार्टर उड़ानों में अब पायलट के साथ को-पायलट भी अनिवार्य….

देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं.…

4 hours ago