उत्तराखण्ड

हरिद्वार-देहरादून हाई-वे पर हरियाणा के युवाओं की दबंगई, डमी बंदूकें लहरा कर रोका ट्रैफिक, बनाया भय का माहौल, वायरल वीडियो से खुली पोल, पुलिस ने गिरफ्तार किए दबंग

हरिद्वार-देहरादून हाई-वे पर हरियाणा के युवाओं की दबंगई

हरिद्वार-देहरादून हाई-वे पर हाल ही में हरियाणा के 9 युवक-युवतियों ने दबंगई का ऐसा नजारा पेश किया, जिससे न केवल सड़क पर डर का माहौल बना, बल्कि उन्हें पुलिस गिरफ्त में भी आना पड़ा। ये सभी फरीदाबाद के रहने वाले हैं, और उत्तराखंड के डोईवाला इलाके से गुज़रते हुए दो स्विफ्ट कारों में सवार थे। एक लाल रंग की कार थी और दूसरी सफेद रंग की थी… घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना 3 दिन पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि, दोनों कारें हाई-वे पर तेज़ रफ्तार में एक-दूसरे से होड़ करती हुई चल रही हैं। जैसे ही पीछे से अन्य वाहन साइड मांगते हैं, सफेद स्विफ्ट कार में बैठे युवक खिड़की से डमी बंदूकें लहराने लगते हैं। वीडियो देहरादून के SSP को भेजा गया, जिन्होंने तुरंत रायवाला थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए।

रायवाला थाना पुलिस ने छिद्दरवाला नेपाली फॉर्म और सप्तऋषि बॉर्डर पर नाकाबंदी की। गाड़ियों के नंबर के आधार पर आरोपियों को रोका गया और हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार किए गए युवकों में जय वर्मा, राहुल कुमार, मोनू पटेल, नवीन संजय, अलकेश शर्मा, मनीष तिवारी और अभय यादव शामिल हैं। वहीं युवतियों की पहचान रेनू रानी और खुशी रानी के रूप में हुई है।

ये सभी एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं और ग्रुप बनाकर घूमने निकले थे।

पुलिस जांच में युवाओं के पास से 3 डमी बंदूकें बरामद हुईं – 2 लॉन्ग बैरल की डबल बैरल बंदूकें और 1 स्मॉल बैरल डबल बैरल बंदूक। आरोपियों पर पुलिस एक्ट 81 के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसमें डमी हथियारों से भय पैदा करना और सड़क पर ट्रैफिक में बाधा डालने जैसे आरोप शामिल हैं। साथ ही दोनों कारों को जब्त कर लिया गया है और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भी की गई है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने युवकों की फोटो और वीडियो जारी किए हैं। वीडियो में आरोपी कान पकड़कर बैठे नजर आ रहे हैं और माफी मांगते हुए कह रहे हैं कि “हमसे गलती हो गई, आगे से ऐसा नहीं करेंगे।” यही नहीं, घटना के समय आरोपियों ने “रखां दो मूहां वाली गन गोरिए नीं” गाने के साथ वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था।

उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने ये संदेश दिया है कि, चाहे कोई भी हो, कानून से ऊपर कोई नहीं। युवाओं की यह हरकत मनोरंजन की कोशिश जरूर थी, लेकिन इसका अंजाम उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा गया।

admin

Recent Posts

आंध्र प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

भोगापुरम  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में बारिश बनी आफत, सड़क-पुल बहने से कई गांवों का संपर्क बाधित

कोंडागांव. दो दिनों की मूसलाधार बारिश ने फरसगांव क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को बुरी…

2 hours ago

प्रेमचंद ने समाज को साहित्य से जोड़ा-डॉ.महंत

प्रेमचंद ने समाज को साहित्य से जोड़ा-डॉ.महंत प्रेमचंद जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन  बिलासपुर  महान…

2 hours ago

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

 नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार शुरुआत की है। भारतीय…

2 hours ago

राज्यपाल पटेल ने स्काउट्स एवं गाइड स्कार्फ धारण किया

राज्यपाल पटेल ने स्काउट्स एवं गाइड स्कार्फ धारण किया लोकभवन में विश्व स्कार्फ दिवस मना…

2 hours ago

सीएम डॉ. यादव का ‘जन-विश्वास’ दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण

सीएम डॉ. यादव का ‘जन-विश्वास’ दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण…

2 hours ago