हरियाणा

HPSC असिस्टेंट प्रोफेसर प्री-परीक्षा रिजल्ट हुआ जारी, 54 कैंडिडेट ने बदली कैटेगरी

पंचकूला स्थित हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) पंचकूला स्थित कार्यालय में 28 सितंबर को आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (गणित) स्क्रीनिंग टेस्ट (Advt. No. 56/2025) का परिणाम आयोग ने जारी कर दिया है। इस परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार अब अगले चरण यानी सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट में शामिल होंगे।

हरियाणा कॉलेज कैडर के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 452 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। इनमें से 54 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी मूल श्रेणी छोड़कर जनरल कैटेगरी में स्थान प्राप्त किया है। आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया को 163 पदों के लिए शुरू किया था। इनमें 81 पद जनरल, 19 डीएससी, 18 ओएससी, 21 बीसीए, 10 बीसीबी और 14 ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं।

वहीं, इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने पहले ही आपत्ति जताई थी। 1 अक्टूबर को कई उम्मीदवार पंचकूला स्थित एचपीएससी कार्यालय के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि स्क्रीनिंग टेस्ट न केवल असंगत था, बल्कि पारदर्शिता और निष्पक्षता के मानकों पर भी खरा नहीं उतरा। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा का पैटर्न और संरचना इतने असंतुलित थे कि यह समान अवसर देने वाली परीक्षा नहीं कही जा सकती।

एचपीएससी (HPSC) की ओर से बताया गया है कि स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद अब सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आयोग ने उम्मीदवारों से वेबसाइट पर अपडेट्स पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago