रणजी ट्रॉफी में भी रोहित शर्मा का बल्ला खामोश, बचाव में उतरे मुंबई के कप्तान

भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा 9 साल 3 महीने बाद रणजी में खेलने उतरे थे। सभी कि निगाहें उन्हीं पर थी लेकिन उनके हाथ सिर्फ निराशा लगी। रोहित शर्मा एक बार फिर कुछ खास नहीं कर सकें। मुंबई के बीकेसी मैदान पर मुंबई की टीम जम्मू-कश्मीर से खेलने उतरी थी। मौजूदा समय में रोहित खराब फॉर्म से गुजर रहे है। बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी में भी उनका बल्ला खामोश रहा था। तीन मैचों में सिर्फ रोहित 31 रन ही बना सके थे।

वहीं, इस बीच रोहित शर्मा को मुंबई टीम के कप्तान अंजिक्ये रहाणे का साथ मिला। उन्होंने कहा कि, “देखिए रोहित, रोहित है। हम जानते हैं। आपको भी पता है रोहित का करैक्टर। मैं बहुत खुश हूं दोनों को मुंबई के ड्रेसिंग रूम में वापस देखते हुए। रोहित हमेशा ही रिलेक्स रहते है। फिर चाहे वह इंटरनेशनल लेवल खेले, उनका करैक्टर हमेशा ही एक जैसा रहा है। उनका रवैया हमेशा रिलेक्स वाला रहा है। वह अपना गेम अच्छे से जानते हैं और किसी को भी उन्हें बताने की जरूरत नहीं। मुझे यकीन है कि अगर वह आया तो वह शानदार खेलेगा। रोहित बिल्कुल नहीं बदले, जो कि काफी अच्छी चीज है।”

बता दें कि, रोहित शर्मा महज 3 रन बनाकर पीके डोगरा के हाथों उमर नजीर की गेंद पर लपके गए। जम्मू-कश्मीर और मुंबई के बीच आज यानि 23 जनवरी से शुरू हुए मुकाबले में कप्तान अंजिक्य रहाणे ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में रोहित और यशस्वी दोनों ही फ्लॉप रहे। यशस्वी 4 रन बनाकर आकिब नबी की गेंद पर एलब्यूडब्लयू आउट हुए तो वहीं, रोहित 3 रन बनाकर आउट हो गए।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में फिर बढ़ने वाली है ठिठुरन ! मौसम विभाग ने किया बारिश का अलर्ट

शमी-बुमराह के बगैर… भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैड को धोया

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

BJP में शामिल होने के बाद स्वाति मालीवाल ने की PM की तारीफ, केजरीवाल पर बोला तीखा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को अचानक बड़ा राजनीतिक…

3 hours ago

हाई से अब इतनी सस्ती हुई चांदी, जानिए क्या है सोना-चांदी के दाम?

सोना और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी दाम…

5 hours ago

जयपुर में “सहकार से समृद्धि” पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला, सहकारी सुधारों को मिलेगी नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…

21 hours ago

राघव चड्ढा पर केजरीवाल की सामने आई पहली प्रतिक्रिया

राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…

1 day ago

वक्त से पहले होगी बारिश, देश में समय से पहले मानसून देगा दस्तक ! IMD ने दी जानकारी

अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…

1 day ago

राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल

AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…

1 day ago