चंडीगढ़ में आज HPPC यानि के हरियाणा पब्लिक प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” योजना की 10वीं वर्षगांठ पर इसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला और राज्य में विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया।
बैठक में 26 प्रस्ताव पेश किए गए, जिनमें से 19 को मंजूरी दी गई।
बैठक में 804 करोड़ रुपये के कई विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई।
सीवरेज सफाई के लिए मशीनों के उपयोग को मंजूरी दी गई।
डीलर्स के साथ सफल बातचीत से 30 करोड़ रुपये की बचत हुई है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” योजना के 10 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि, 2014 में लिंगानुपात 861 था, जो अब बढ़कर 910 हो गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना बालिकाओं को शिक्षा और समान अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उन्होंने कहा, “सरकार बेटियों के सपनों को साकार करने के लिए गंभीर है। हमारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।”
मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि, दिल्ली में किए गए वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि, “केजरीवाल ने दिल्ली को पेरिस बनाने का सपना दिखाया था, लेकिन अपनी सरकार के कार्यकाल में केवल अपने हित साधे। झाड़ू आम आदमी पार्ची का चुनाव चिन्ह, जिन्होंने दिल्ली में गंदगी फैलाई है।”
उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के आगामी चुनावों में “आप” का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
सरकार ने आगामी बजट की तैयारी के लिए कई वर्गों के साथ प्री-बजट बैठकें आयोजित की हैं। इनमें महिलाओं और युवाओं से प्राप्त सुझावों को बजट में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार की योजनाओं को तेजी से लागू करने और हर वर्ग तक लाभ पहुंचाने का वादा किया। उन्होंने “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” योजना की सफलता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बीजेपी की मजबूती का दावा किया।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…