करनाल जिले के फुसगढ़ गांव में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक मकान और उससे सटे ब्यूटी पलार पर ताबड़तोड़ गोलिया बरसाई। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में दहशत का माहौल है। सन्नाटे के बीच जब गोलियों की आवाज आई तो लोग अपनी नींद से जागकर घरों से बाहर निकल आए। बदमाशों ने तकरीबन 4 से 5 राउंड गोलिया फायरिंग की।
बता दें कि, गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन जिस घर और ब्यूटी पार्लर में फायरिंग हुए उनके परिवार और पड़ोसी सहमे हुए है। मिली जानकारी के मुताबिक यह फायरिंग बलकार लाठर के मकान पर हुई है। वहीं, चश्मदीदों ने बताया कि, बदमाश ब्यूटी पार्लर के सामने रुके जो मकान के निचले हिस्से पर है। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
फायरिंग बलकार लाठर के मकान पर हुई है, जो करीब तीन साल पहले डंकी रूट से अमेरिका गया था। बताया जा रहा है कि उसने विदेश जाने के लिए 40 से 50 लाख रुपये खर्च किए थे और फिलहाल वहां ड्राइवर का काम करता है। वारदात के वक्त घर में उसकी मां राजपती और पत्नी सीमा मौजूद थीं।
वहीं, परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि बलकार या उसके परिवार की किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं है। न ही अब तक किसी ने फिरौती की मांग की है। ऐसे में अचानक हुई फायरिंग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…
HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…