Uncategorized

मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ बड़ा हादसा, Indigo और Air India के विमानों के पंख आपस में टकराए

मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे छत्रपति शिवाजी महाराज पर मंगलवार की शाम को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। इस हादसे में यात्रियों को कुछ नुकसान नहीं हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो और एयर इंडिया के दो विमानों के पंख आपस में टकरा गए।

बता दें कि, यह घटना तब हुई, जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 (मुंबई से कोयंबटूर) के लिए उड़ान भरने की तैयारी में पीछे हट रही थी तभी इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 (हैदराबाद से मुंबई) लैंडिंग के बाद रनवे पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। हादसा शाम करीब 7.30 बजे हुआ।

बताए कि, एयर इंडिया का विमान बाहर की ओर जा रहा था और इंडिगो का विमान अंदर की ओर आ रहा था। टक्कर के बाद दोनों विमानों को जांच के लिए वापस खड़ा कर दिया गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही विमानन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली फ्लाइट AI 2732 को देर हो गई, क्योंकि टेक-ऑफ से पहले खड़े-खड़े उनका विमान दूसरी कंपनी के विमान से छू गया। उन्होंने आगे कहा कि दोनों विमानों के पंखों के सिरे टकराए, जिससे उनके विमान के पंख को नुकसान हुआ। एहतियात के तौर पर उस विमान को आगे की जांच के लिए रोक दिया गया है। और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही।

वहीं, इंडिगो के प्रवक्ता ने भी घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान खड़ा होने के बाद उन्हें उतार लिया गया। फिलहाल विमान की जांच की जा रही है और तय नियमों के अनुसार अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago