ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, बस फ्लाईओवर से गिरी, 5 की मौत, 40 घायल

जाजपुर. ओडिशा के जाजपुर जिले में सोमवार को बड़ा बस हादसा हो गया. पश्चिम बंगाल के कोलकाता जा रही एक बस ओडिशा के जाजपुर जिले में सोमवार की शाम फ्लाईओवर से गिर गई. हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इसके अलावा 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ऐसे में कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस समेत अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए.

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना रात करीब नौ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के बाराबती पुल पर उस समय हुई, जब 50 यात्रियों से भरी बस पुरी से कोलकाता जा रही थी. धर्मशाला पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक तपन कुमार नाइक ने कहा कि दुर्घटना में चार पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई है. करीब 40 लोग घायल हैं और उनमें से 30 को कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है.

बताया जा रहा है कि बस में लगभग 50 यात्री बैठे हुए थे. यह बस ओडिशा के पुरी से कोलकाता की तरफ जा रही थी. इस दौरान ओडिशा के जाजपुर तक पहुंची थी. जहां यह फ्लाईओवर से गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी. इसके घायलों को भीतर से निकालने के प्रयास शुरू किये गए. हादसे में 4 पुरुष और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव बरामद कर लिये हैं. उनकी पहचान की जा रही है.

थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस दुर्घटना पर खेद व्यक्त किया और मृतकों के परिजन के लिए तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है.

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago