अब प्लास्टिक की बोतल में शुरू होगी शराब की पैकेजिंग, लुक भी जबरदस्त

अब तक महंगी से महंगी अंग्रेजी शराब की बोतल आपने कांच की ही देखी होगी. लेकिन कांच की लागत बढ़ने से अंग्रेजी शराब की पैकिंग अब नए रूप में दिखाई देगी. दरअसल, बड़ी कंपनियां प्लास्टिक की बोतलों में शराब बेचकर ग्राहकों को खुश भी रखेंगे और दाम भी नहीं बढ़ने देंगे. इस नई पैकेजिंग को ‘हिप बोतल’ के नाम से जाना जाएगा.

आबकारी विभाग में तैनात आबकारी अधिकारी सांख्यिकी एसबी मोदवेल ने बताया कि कांच की बढ़ती कीमतों के कारण अब अंग्रेजी शराब की पैकिंग नए रूप में दिखेगी. इस पैकिंग को और स्मार्ट करते हुए आकर्षक बनाया जाएगा जिसका नाम हिप बोतल रखा गया. खास बात यह है कि प्लास्टिक की बोतल में पैक शराब के नुकसान होने का खतरा नहीं रहेगा क्योंकि आप उतरे गिरने के बाद टूटेंगे नहीं.

आबकारी विभाग के अफसर बताते हैं कि एक क्वार्टर कांच की बोतल इन दिनों लगभग ₹15 की पड़ रही है जबकि पहले इसकी कीमत मात्र 10 रुपये थी. प्लास्टिक की बोतल आ जाने से इन सब का दाम एक समान ही रहेगा. जिसके लिए रेगुलर ब्रांड की कुछ कंपनियों ने इसकी शुरुआत कर दी है. इस नए फैसले के साथ, अंग्रेजी वाइन पैकेजिंग में एक नया युग आ गया है. अब यह अधिक आकर्षक और सुरक्षित होगा, जिससे उपभोक्ताओं को भी इसे आकर्षित करने में मदद मिलेगी.

अधिकारियों की माने तो प्लास्टिक की बोतल में शराब रखने से कोई नुकसान सेहत पर नहीं पड़ता है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के एचओडी प्रोफेसर आईआर सिद्दीकी बताते हैं कि प्लास्टिक की बोतल में से कोई रासायनिक तत्व नहीं पाए जाते हैं. जिसमें शराब रखने के बाद सेहत पर कुछ नकारात्मक असर पड़े. बस ध्यान रहे पॉलीकार्बोनेट छोड़ने वाले बोतलों में अल्कोहल रखने से परहेज करें.

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

44 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago