टेक - ऑटो

Honda ने नए फीचर्स और बेहतर इंजन के साथ लॉन्च किया New Dio 125 स्कूटर

भारत की सबसे मशहूर दोपहिया वाहन में से एक होंडा कंपनी ने नया डिओ 125 स्कूटर लॉन्च किया है। यह स्कूटर आकर्षक डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स से लैस है। इस स्कूटर के दो वेरिएंट है, जिनमें Dio 125 DLX की एक्स शोरूम प्राइस 96,749 रुपये और Dio 125 H-Smart वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 1,02,144 रुपये है। कंपनी का कहना है कि वह ग्राहकों को ध्यान में रखकर नए प्रोडक्ट्स लाती रहेगी। होंडा ने नई Dio 125 के पुराने लुक को बरकरार रखा है। हालांकि, अब यह पहले से ज्‍यादा स्टाइलिश है। इसे मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, पर्ल स्पोर्ट्स येलो, पर्ल इग्नियस ब्लैक और इम्पीरियल रेड जैसे 5 आकर्षक कलर विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें नए ग्राफिक्स दिखते हैं, जिससे यह और भी ट्रेंडी दिखता है।

 

खूबियों की बात करें तो इसमें माइलेज इंडीकेटर्स, ट्रिप मीटर, इको इंडिकेटर और रेंज (डिस्टेंस टू एम्प्टी) के साथ नया 4.2-इंच का टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। इस स्कूटर में होंडा रोडसिंकऐप ऐप सपोर्ट भी मिलता है, जिससे राइडर को नैविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा इसमें स्मार्ट की और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी है। नया होंडा डिओ 125 स्कूटर स्टाइल और टेक्नॉलजी के कॉम्बो के रूप में अपनी छाप छोड़ती है। नया Dio 125 OBD2B नियमों का पालन करने वाले 123.92 सीसी के सिंगल-सिलिंडर PGM-Fi इंजन के साथ आता है। यह इंजन 6.11 किलोवॉट की पावर और 10.5 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क पैदा देता है। इसमें एक अडवांस्‍ड आइडलिंग स्‍टॉप सिस्टम भी है, जो कि ईंधन की बचत करता है।

होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के एमडी, प्रेसिडेंट और सीईओ त्सुत्सुमु ओटानी ने Dio 125 लॉन्च के मौके पर कहा कि डिओ पिछले 21 वर्षों से भारत में एक खास नाम रहा है। यह स्टाइल, परफॉर्मेंस और भरोसे का प्रतीक है। वहीं, कंपनी के डायरेक्टर सेल्स और मार्केटिंग योगेश माथुर ने कहा कि उन्हें नया OBD2B Dio 125 पेश करते हुए खुशी हो रही है। नए ग्राफिक्स, आधुनिक टीएफटी डिस्प्ले और बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ यह स्कूटर आज के ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करेगा।

ये भी पढ़ें-Weather Update: गर्म रातें… बढ़ता पारा, दिन में हीटवेव, कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट

HimanshuKaushik

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago