हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बा के बस स्टैंड के पास 1 मार्च की सुबह नीले रंग के लावारिस सूटकेस में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बता दें कि, बस स्टैंड पर जब राहगीरों ने सूटकेस देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में जब पुलिस पहुंची और सूटकेस खोला गया तो देखकर सभी के होश उड़ गए। सूटकेस के अंदर युवती को चुन्नी से बांधा हुआ था हाथों में मेहंदी के निशान थे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि पहले बेरहमी से हत्या की गई और बाद में लाश को सूटकेस में बंद कर दिया गया।
वहीं, पहले तो मृतका की पहचान को लेकर सस्पेंस बना रहा लेकिन पुलिस ने खुलासा किया और कहा कि, यह कांग्रेस के नेत्री हिमानी नरवाल की लाश है। बता दें कि, सोशल मीडिया पर हिमानी की कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ कई तस्वीरें है जिनमें राहुल गांधी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा शामिल है।
बता दें कि, एफएसएल और सांपला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो यह पता लगा कि, हिमानी नरवाल की हत्या गला घोंटकर की गई लेकिन सबसे बड़ा सवाल यहीं है कि हत्या की क्या वजह हो सकती है ? क्या यह कोई निजी साजिश थी या कोई अन्य साजिश ? सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि फिलहाल हमें कोई राजनीतिक एंगल नजर नहीं आ रहा है, लेकिन हम सभी एंगलों की जांच कर रहे हैं। मामले को सुलझाने के लिए टीमें बनाई गई हैं जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विधायक बीबी बत्रा ने उनकी हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि हिमानी कांग्रेस की मेहनती कार्यकर्ता थीं। हिमानी की हत्या एक गंभीर मामला है और इसकी जांच SIT से करवाई जानी चाहिए। बता दें कि, हिमानी नरवाल कांग्रेस की एक सक्रिय कार्यकर्ता थीं। पार्टी के हर बड़े कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रहती थी। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से भी वह जुड़ी हुई थीं।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…