दिल्ली में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई है। बादल और हल्की बारिश होने से दिल्लीवासियों को गर्मी और प्रदूषम से राहत तो मिली है लेकिन मौसम विभाग ने धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिनों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
बता दें कि, दिल्ली में शनिवार की सुबह हुई हल्की बारिश से शाम को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में पिछले 24 घंटे में दो मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, सफदरजंग मौसम केंद्र ने 1.8 मिमी बारिश दर्ज की, पालम में 1.0 मिमी और पीतमपुरा में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत से 57 प्रतिशत के बीच ऊपर-नीचे होता रहा। जबकि, इसके अलावा, लोधी रोड में 2.4, रिज इलाके में 3.6 और आईटीओ सहित राजघाट इलाके में 2.7 एमएम बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद अब मौसम साफ हुआ है, लेकिन 4 और 5 मार्च को तेज हवाएं चलने के अनुमान है। हालांकि, इस दौरान आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक जा सकता है।
कांवड़ मेला 2026 के दौरान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर…
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल और दूसरी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों…
अगस्त और सितम्बर की राशन सामग्री का एकमुश्त वितरण 31 अगस्त तक: खाद्य मंत्री राजपूत…
भोपाल मध्यप्रदेश के जंगल इन दिनों संकटों का सामना कर रहे हैं। अवैध कटाई, अतिक्रमण…
नई दिल्ली पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच भारत ने मई से जुलाई के…
बलूचिस्तान पाकिस्तान में पीओके में अब तक विरोध प्रदर्शन की वजह से हंगामा मचा ही…