संसद में इन दिनों राजनीति के साथ-साथ फैशन भी चर्चा में है। बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत हाल ही में संसद परिसर में एक बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उन्होंने हल्के नीले रंग की साड़ी पहनी थी, लेकिन लोगों का ध्यान उनकी ड्रेस से ज्यादा उन एक्सेसरीज पर गया, जो उनके पूरे लुक को खास बना रही थीं।
कंगना का लुक पहली नजर में काफी सिंपल दिखाई दे रहा था। उन्होंने पेस्टल स्काई ब्लू साड़ी और सफेद ब्लाउज पहना था। लेकिन जैसे ही कैमरों की नजर उनके बैग और घड़ी पर पड़ी, उनके इस लुक की चर्चा शुरू हो गई।
कंगना ने इस दौरान काले रंग का Hermès Birkin Togo Leather Handbag कैरी किया था। Birkin बैग दुनिया के सबसे चर्चित लग्जरी हैंडबैग्स में से एक माना जाता है। फैशन से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना के बैग की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि, ऐसे लग्जरी बैग की कीमत मॉडल, लेदर और डिजाइन के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
कंगना के लुक में दूसरा बड़ा आकर्षण उनकी घड़ी रही। उन्होंने Rolex की घड़ी पहनी थी, जिसका डायल ब्राउन शेड में दिखाई दे रहा था। रिपोर्ट्स में इस घड़ी की कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई है। यानी अकेले बैग और घड़ी की बताई गई कीमत करीब 56 लाख रुपये बैठती है।
कंगना के इस लुक की एक और चीज चर्चा में रही और वह था उनका छाता। आमतौर पर छाता बारिश से बचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कंगना के हाथ में मौजूद छाता भी उनके लग्जरी लुक का हिस्सा नजर आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस छाते की कीमत करीब 6,100 रुपये बताई जा रही है।
कंगना ने अपने कपड़ों को ज्यादा भारी नहीं रखा। हल्की नीली साड़ी और सफेद ब्लाउज के साथ उन्होंने ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक अपनाया। इसके साथ महंगा हैंडबैग और Rolex घड़ी ने पूरे लुक को ग्लैमरस बना दिया। यही वजह है कि संसद परिसर से सामने आई उनकी तस्वीरें फैशन के लिहाज से भी चर्चा में आ गईं।
ऐसा पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत अपने महंगे फैशन स्टाइल को लेकर चर्चा में आई हों। वह इससे पहले भी कई मौकों पर डिजाइनर कपड़ों और लग्जरी एक्सेसरीज के साथ नजर आ चुकी हैं।
जयपुर। राजस्थान की राजनीति में विधानसभा का नया भवन अपनी भव्यता के साथ एक अनोखे…
जोधपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही दूसरे राज्यों की महिलाओं के लिए…
बारां। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही बारां जिले में…
Rajasthan IAS Shikhar Agrawal News: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल अमेरिका से लौटकर…
Pushkar Camel Fair 2026: राजस्थान के अजमेर जिले में विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले की…
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर जिले से दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का एक ऐसा वीडियो…