HBSE Haryana Board 12th Result 2024: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्‍ट जारी… यहां देखें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आज 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. बोर्ड की ओर से आज प्रेस कांफ्रेंस करके हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्‍ट जारी किया गया. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से लेकर दो अप्रैल के बीच आयोजित की गईं थीं. इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में कुल 1484 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम दिए थे. 12वीं के करीब 2,21,000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे. 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का कार्य शनिवार को ही पूरा हुआ था. हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 85.31 फिसदी बच्चे पास हुए हैं.

बोर्ड चेयरमैन डॉ वीपी यादव ने PC कर रिजल्‍ट जारी किया.

हरियाणा इंटरमीडिएट की परीक्षा में लड़कों की बजाय लड़कियों ने बाज़ी मारी है. जहां बोर्ड परीक्षा में 88.14 फीसदी लड़कियां पास रहीं, वहीं 82.52 फीसदी लड़के पास हुए. हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में सरकारी की बजाय निजी स्कूलों के बच्‍चे आगे रहे. निजी स्कूलों का रिजल्‍ट जहां 88.12% रहा, वहीं सरकारी स्कूलों के 83.34% बच्चे पास हुए. हरियाणा बोर्ड के रिजल्‍ट में ओवर ऑल शहरी की बजाय ग्रामीण बच्‍चे ज्‍यादा कामयाब रहे..

* रिकार्ड समय में घोषित सीनियर सैकेण्डरी नियमित व मुक्त विद्यालय परीक्षा का परिणाम

* नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.31 व स्वयंपाठी का 65.32 प्रतिशत रहा

* मुक्त विद्यालय फ्रैश कैटेगरी का परिणाम 35.83 व रि-अपीयर का 48.71 प्रतिशत रहा

परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बाद दोपहर बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं. सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 213504 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 182136 उत्तीर्ण हुए तथा 6169 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इस परीक्षा में 105993 प्रविष्ठ छात्राओं में से 93418 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 88.14 रही, जबकि 107511 छात्रों में से 88718 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 82.52 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 5.62 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है.

इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 83.35 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 88.12 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 86.17 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 83.53 रही है. उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला महेन्द्रगढ़ टॉप तथा जिला नूंह पायदान पर सबसे नीचे रहा.

 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० वी.पी. यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह परिणाम आज सायं से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाऊनलोड भी किया जा सकेगा. कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा.

सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 65.32 प्रतिशत रहा है. इस परीक्षा में 5672 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 3705 पास हुए। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं. विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं. किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेवार नहीं होगा.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago