Categories: देश

‘मोहब्बत की दुकान में बेच रहे फर्जी वीडियो’, PM मोदी का कांग्रेस पर हमला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार से मुकाबला नहीं कर पा रहे प्रतिद्वंद्वी सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो प्रसारित करने के लिए तकनीक का दुरुपयोग कर रहे हैं. यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अब उनकी स्थिति ऐसी हो गई है कि उनके झूठ भी काम नहीं कर रहे हैं. वे कृत्रिम मेधा (एआई) के जरिए मेरे चेहरे का उपयोग कर रहे हैं…अपनी ‘मोहब्बत की दुकान’ में फर्जी वीडियो बेच रहे हैं. झूठ की यह दुकान बंद होनी चाहिए.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘विरोधी मेरे जैसे नेताओं के उद्धरणों को तोड़-मरोड़कर पेश करने के लिए एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं.’’ अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने दुनिया भर में मोटे अनाज को लोकप्रिय बनाने पर उनकी सरकार के जोर का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं सुनिश्चित करूंगा कि मोटा अनाज दुनिया भर में डाइनिंग टेबल तक पहुंचे.’’

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा उनके लिए आयोजित राजकीय रात्रिभोज में मोटे अनाज से बनी चीजें शामिल थीं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का मिशन तिलहन उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाना भी है. पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव देश के आत्मसम्मान के बारे में है. उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या एक कमजोर सरकार जो किसी भी क्षण गिर सकती है, एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करेगी ?’’

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार थी, तब किसानों के हिस्से की खाद भी लूट जाती थी. किसानों को यूरिया के लिए लाठियां खानी पड़ती थी. लेकिन बीते 10 वर्षों में किसानों को हमने यूरिया की कमी नहीं आने दी। पिछले साल ही हमने खाद पर किसानों को 2.5 लाख करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है.

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

23 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

23 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

23 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

23 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

23 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

23 hours ago