हरियाणा में अब यूट्यूब पर पाकिस्तान का समर्थन करने वालों की खैर नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद साफ कर दिया है कि राज्य में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए सरकार एक स्पेशल नियमावली (Standard Operating Procedure – SOP) बना रही है, जिसमें यूट्यूब समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी और कार्रवाई का स्पष्ट ढांचा तैयार होगा।
सीएम सैनी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
मंगलवार को चंडीगढ़ में सीएम सैनी ने गृह विभाग और पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में पकड़े गए 5 पाकिस्तानी जासूसों और उनसे जुड़े नेटवर्क की गहन समीक्षा की गई। खासतौर पर हिसार से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के मामले ने सरकार को गंभीरता से सोचने पर मजबूर कर दिया। सरकार ने आदेश दिया कि अब राज्य में ऐसा कोई मामला फिर न दोहराया जाए। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए स्पेशल निगरानी सेल तैयार किए जाएं और जो भी यूट्यूबर या चैनल पाकिस्तान से किसी भी रूप में जुड़े हों, उन पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई की जाए।
राज्य सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि अब सोशल मीडिया पर भी देश विरोधी कंटेंट चलाने वालों की पहचान की जाएगी और उन पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। सरकार की पैनी नजर ऐसे चैनलों पर
1 जो पाकिस्तान की तारीफ करते हैं या वहां जाकर उसकी छवि को उजागर कर रहे हैं।
2 जो एकतरफा भारत सरकार की आलोचना कर रहे हैं और देशद्रोही मानसिकता फैला रहे हैं।
3 जिन चैनलों पर भारत विरोधी एजेंडा लगातार चलाया जा रहा है, चाहे वो धार्मिक, सामाजिक या राजनीतिक हो।
4 जो चैनल स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं, यानी बाहर से सामान्य नजर आते हैं लेकिन अंदर ही अंदर पाकिस्तान के समर्थन में माहौल बना रहे हैं।
बैठक के बाद हरियाणा की गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा:
“अब प्रदेश में सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है। जो भी यूट्यूब चैनल या सोशल मीडिया अकाउंट पाकिस्तान से किसी भी तरह जुड़े पाए जाएंगे, उन पर यूएपीए जैसे कानून के तहत कार्रवाई होगी।“
उन्होंने आगे कहा कि:“इसके लिए जिलों में डीसी और एसपी के बीच तालमेल बढ़ाने का भी फैसला किया गया है, ताकि लोकल लेवल पर भी संदिग्ध गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके।”
हिसार से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बारे में पूछे जाने पर गृह सचिव ने कहा कि:
“यह कोई इंटेलिजेंस फेल्योर नहीं था। ज्योति भारत में कानूनी डॉक्यूमेंट्स के जरिए आ-जा रही थी। लेकिन कुछ चीजें वक्त के साथ सामने आती हैं। अब हम और सतर्क हैं।”
नई दिल्ली जानवरों को बीमार करने वाला शमोंडा वायरस अब इंसानों में भी पहुंच गया…
नई दिल्ली बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन पर यूरोप की उस…
रायपुर: मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में छह यात्रियों की…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवासीय योजनाओं को…
वडोदरा भारतीय महिला टीम ने टी20 सीरीज के बाद वनडे में भी अपना दबदबा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा…