पाकिस्तान के बलूचिस्तान के खुजदार में आतंकियों ने इस बार स्कूल बस को निशाना बनाया है। इस हमले में चार बच्चों की मौत हो गई जबकि 38 के घायल होने की जानकारी है। मिली जानकारी के अनुसार यह आत्मघाती हमला कार बम हमलावर ने एक स्कूल बस को टारगेट किया। स्कूल बस जीरो पॉइंट के करीब थी।
वहीं, पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन के मुताबिक घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि, गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा और कराची के अस्पतालों में भेजा गया है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि, बच्चों को निशाना बनाने वाले हमलावरों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें मोहसिन नकवी ने हमले में मारे गए बच्चों के परिवारों के प्रति संदेवना जाहिर करते हुए कहा, दुश्मनों ने मासूम बच्चों को शिकार बनाया है। यह हमला देश में अस्थिरता पैदा करने की घिनौनी साजिश है। देश की एकता से हर साजिश नाकाम हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…
लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…
राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…
पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…
हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…