हरियाणा

हरियाणा सरकार की बड़ी पहल,, श्री खाटू श्याम और सालासर बालाजी के लिए चलेगी हैलीकॉप्टर टैक्सी,

खाटू श्याम और सालासर बालाजी के भक्तों के लिए अच्छी खबर है… खाटू श्या मजी के जाने के लिए अब गुरुग्राम वासियों को दिक्त परेशानी नहीं होगी.. कम समय में खाटू प्रेमी बाबा के दरबार पहुंच सकेंगे दरअसल हरियाणा सरकार गुरुग्राम से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है जो गुरुग्राम से खाटू श्याम और सालासर बालाजी दरबार के लिए चलिए जाएगी और ये हेलीकॉप्टर सेवा जल्द शुरू होने वाली है जिसको लेकर दोनों राज्य सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रियों के बीच में एक अहम मुलाकात हुई

हरियाणा सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने राजस्थान सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार के साथ मुलाकात की. और खाटू श्याम और सालासर बालाजी धाम तक के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने को लेकर बातचीत हुई दोनों राज्य सरकार के बीच इस हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने को लेकर सहमति बन गई है, और जल्द ही इसको लेकर आगे की कार्यवाही को लेकर दोनों सरकार के बीच बातचीत होगी.. और जल्द ही इस योजना पर काम शुरू किया जाएगा
सालासर बालाजी धान और खाटू श्याम की यात्रा के लिए साइबर सिटी से हर दिन हजारों लोग जाते हैं, दोनों जगह सड़क मार्ग से जाने-आने में कम से कम 10 से 12 घंटे लगते हैं, कई बार ट्रैफिक जाम होने पर जाने-आने में 15 घंटे से भी अधिक लग जाते हैं, भक्तों की इस यात्रा को आसान बनाने के लिए हरियाणा सरकार प्रयास कर रही है,, राजस्थान सरकार के साथ मिलकर हैलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाए ताकि कम समय में यात्री खाटू श्याम और बालाजी धाम के दर्शन कर कम समय में अपने घर लौट सके.. हरियाणा सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि. इस सेवा के शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही दोनों सरकार को इसका लाभ पहुंचेगा.. और ज्यादा से ज्यादा संख्या में भक्त बाबा के दर्शन कर सकेंगे..
गुरुग्राम से ये हैलीकॉप्टर सेवा शुरू करना नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल का ड्रिम प्रोजेक्ट है जिसको लेकर उन्होंने जनवरी में नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर इस रूट के संभावित संचालन को लेकर प्रेजेंटेशन देखी थी, जिसके बाद सभी पहलू पर विचार किया गया और राजस्थान सरकार के साथ ये बैठक उनके सार्थक प्रयास का ही नतीजा है और उम्मीद है जल्द ये सेवा शुरू होगा ताकि भक्तों को यात्रा करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी और दिक्त ना हो.. और ये कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का प्रयास है.. ।

ये भी पढ़ें:

LoC पर 9वीं बार पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर उल्लंघन, भारत ने दिया कड़ा जवाब

 

admin

Recent Posts

CG: धमतरी में एनीकट में बहे मछुआरे का शव बरामद, मासूम समेत 2 की तलाश जारी

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो…

3 hours ago

3 अगस्त को 10 कंपनियां होंगी एक्स-डिविडेंड, निवेशकों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली  कल 3 अगस्त को 10 कंपनियां शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा…

3 hours ago

तन्वी शर्मा ने जीता ताइपे ओपन खिताब, 17 साल बाद रचा इतिहास

नई दिल्ली भारतीय बैडमिंटन की नई सनसनी तन्वी शर्मा ने अपने करियर की सबसे बड़ी…

3 hours ago

NITTTR भोपाल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं ने जागरूकता दौड़ लगाई

 भोपाल NITTTR भोपाल में भारत सरकार के “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान” के…

3 hours ago

CG के छुईखदान के पान को मिला नया बाजार, अब देशभर में बिखरेगी इसकी खुशबू

छुई खदान. शहीद नगरी के नाम से प्रसिद्ध और कभी ‘पान की नगरी’ के रूप…

3 hours ago

Raipur में भगवान जगन्नाथ के श्रीचरणों में श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं समर्पित

रायपुर. अनूपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि. द्वारा आयोजित “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं द्वारा…

3 hours ago