देश

ज्योति मल्होत्रा: एक और खुलासा… पहलगाम हमले के बाद एंबेसी में केक लेकर आए युवक से पाकिस्तान में मिली थी ज्योति

जासूसी के शक में हिरासत में ली गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर हर दिन एक नया खुलासा हो रहा है। अब इस मामले में एक और अहम जानकारी सामने आई है, जो सीधे तौर पर पाकिस्तान एंबेसी में देखे गए एक संदिग्ध युवक से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि यह वही युवक है जो पहलगाम आतंकी हमले के ठीक बाद दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग (एंबेसी) में केक लेकर पहुंचा था। अब एक वीडियो में यह युवक ज्योति के साथ पाकिस्तान की एक पार्टी में देखा गया है। यह वीडियो ज्योति के यूट्यूब चैनल पर हमले से एक माह पहले ही अपलोड किया गया था।

‘केक कनेक्शन’ से जांच एजेंसियों का शक गहराया

जानकारी के अनुसार, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के ठीक बाद जब यह संदिग्ध युवक पाकिस्तान एंबेसी में केक लेकर गया था, उस समय मीडिया ने उससे कई सवाल पूछे – जैसे “केक क्यों लाए हो?”, “किसके लिए लाए हो?”, “अंदर पार्टी चल रही है क्या?” – लेकिन उसने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वह व्यक्ति चुपचाप चलता रहा और फिर दूतावास के अंदर चला गया। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इसी युवक को अब ज्योति मल्होत्रा के साथ पाकिस्तान की एक पार्टी में देखा गया है। दोनों एक ही फ्रेम में नजर आए, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को शक हुआ कि ये संपर्क संयोग नहीं बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। विशेष बात यह है कि यह व्यक्ति एंबेसी में कार्यरत एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश का करीबी बताया जा रहा है।

तीन बार पाकिस्तान जा चुकी है ज्योति, VIP ट्रीटमेंट से शक और गहराया

सुरक्षा एजेंसियों ने खुलासा किया है कि ज्योति मल्होत्रा इस साल तीन बार पाकिस्तान जा चुकी हैं। खास बात यह है कि हर बार उन्हें वहां VIP ट्रीटमेंट दिया गया। वह पाकिस्तान में न केवल आम पर्यटकों से अलग रहीं, बल्कि उन्हें पाकिस्तान पुलिस की सुरक्षा, पार्टीज में स्पेशल इनविटेशन, और यहां तक कि मरियम नवाज के इंटरव्यू तक का मौका मिला। पाकिस्तान जैसे देश में किसी भारतीय को इतनी विशेष सुविधाएं मिलना सामान्य नहीं है, खासकर जब वह केवल एक यूट्यूबर हो।

ज्योति के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में पाकिस्तान में घूमने के दौरान वह कहीं भी असहज नहीं दिखती हैं। एक वीडियो जिसका टाइटल है “Indian Girl in Lahore, Pakistan”, उसमें वह एक पाकिस्तानी व्लॉगर के साथ घूमती नजर आती हैं। इसी वीडियो के अंत में वही केक लेकर एंबेसी में दिखा व्यक्ति ज्योति के पास आता है और उसके साथ तस्वीर खिंचवाता है।

सोशल मीडिया अकाउंट हुए बंद, जांच एजेंसियों की सख्ती शुरू

जैसे ही यह मामला सार्वजनिक हुआ, ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट रात 12 बजे के बाद बंद कर दिया गया। उनके पेज का URL खोलने पर “This Page Isn’t Available” का संदेश दिख रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि ज्योति के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किए गए वीडियो में कई ऐसी जानकारी हो सकती है जो भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। यही कारण है कि जांच एजेंसियां अब यूट्यूब और फेसबुक अकाउंट को भी बंद करने की प्रक्रिया में हैं।

इंटरनेट पर बढ़ी लोकप्रियता, लोग जानना चाहते हैं ‘कौन है ज्योति मल्होत्रा’

जैसे ही ज्योति मल्होत्रा पर जासूसी के आरोप लगे, इंटरनेट पर लोग तेजी से उसे सर्च करने लगे। आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा बार गूगल पर उसका नाम सर्च किया गया। साथ ही, उसके इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी।

मामला सामने आने से पहले उसके इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख फॉलोअर्स थे, जो बढ़कर 1.39 लाख हो गए। यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स की संख्या 3.77 लाख से बढ़कर 3.86 लाख पहुंच गई। हालांकि अब यह पेज बंद किया जा रहा है, जिससे सोशल मीडिया की इस ‘शॉर्ट टर्म पॉपुलैरिटी’ पर भी विराम लग सकता है।

क्या है ज्योति मल्होत्रा का पाकिस्तान कनेक्शन?

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि एक भारतीय यूट्यूबर को पाकिस्तान में इतनी सुविधाएं क्यों दी गईं? क्या वह केवल एक ट्रैवल ब्लॉगर थी या फिर उसके पीछे कोई रणनीतिक एजेंडा था? जांच एजेंसियां इस बात की गहन पड़ताल कर रही हैं कि क्या ज्योति ने पाकिस्तान यात्रा के दौरान किसी संवेदनशील या सामरिक जानकारी का आदान-प्रदान किया?

यह भी सवाल उठ रहा है कि यदि वह केवल पर्यटन के लिए गई थीं तो उन्हें पाकिस्तान के खुफिया विभाग या अधिकारियों से इतनी नजदीकियां कैसे मिलीं? नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज जैसी वीआईपी शख्सियत का इंटरव्यू कोई आम यात्री नहीं कर सकता, खासकर तब जब वह भारत से हो।

सुरक्षा एजेंसियों की पड़ताल में कई बिंदु

जांच एजेंसियों की अब जांच इन बिंदुओं पर केंद्रित है:

  • क्या ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान में संपर्क स्थापित करने की ट्रेनिंग दी गई थी?

  • क्या उनके यूट्यूब वीडियो के जरिए भारत की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान पहुंचाई गई?

  • क्या उनका सोशल मीडिया केवल ट्रैवल व्लॉगिंग के लिए था या वह ‘कवर स्टोरी’ थी?

  • किसने उन्हें पाकिस्तान जाने की अनुमति दी और बार-बार वीजा कैसे मिला?

इन सभी सवालों के जवाब खोजे जा रहे हैं। ज्योति से पूछताछ जारी है और उसके सभी डिजिटल डिवाइस जब्त किए जा चुके हैं।

भारत सरकार ने दानिश को किया ‘अवांछित’ घोषित

भारत सरकार ने इस पूरे मामले के सामने आने के बाद पाकिस्तान एंबेसी में कार्यरत दानिश उर्फ एहसान-उर-रहीम को ‘persona non grata’ यानी अवांछित व्यक्ति घोषित किया है। इसके बाद 13 मई को उसे भारत से निकाल दिया गया। दानिश पर भारतीय नागरिकों से अवैध संपर्क और संवेदनशील जानकारी जुटाने का आरोप है।

ज्योति का इस व्यक्ति से संपर्क, वीडियो में एक फ्रेम में दिखना और केक लाने वाले शख्स के साथ जुड़े तार अब मामले को सिर्फ ट्रैवल व्लॉगिंग से कहीं आगे ले जा रहे हैं।

Vishal Singh

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago