ओपी चौटाला के फोटो को लेकर गरमाई सियासत, अभय चौटाला चुनाव आयोग और कोर्ट जाने को तैयार

 CHANNEL 4 NEWS INDIA


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की फोटो को लेकर इनेलो (INLD) और जजपा (JJP) के बीच जुबानी जंग अब चुनाव आयोग और कोर्ट तक पहुंच सकती है। दरअसल, अजय चौटाला जिनकी पार्टी जननायक जनता पार्टी है। वो चुनाव प्रचार में ओम प्रकाश चौटाला की फोटो का इस्तेमाल करना चाहते हैं, लेकिन इनेलो के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने इसका सख्त विरोध किया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर जजपा ने ओपी चौटाला की तस्वीर पोस्टरों या प्रचार सामग्री में लगाई, तो वे चुनाव आयोग को लिखेंगे और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे।

‘चौटाला जी की फोटो लगाकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं’

उन्होंने कहा  ‘जजपा वालों की अब कोई राजनीतिक हैसियत नहीं रही। अब वे ओपी चौटाला जी की फोटो लगाकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं। लेकिन जनता अब समझदार है। अगर फोटो लगाई गई तो हम चुनाव आयोग में लिखित शिकायत देंगे। और वहां से भी बात नहीं बनी तो हम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। हमारी चुप्पी को कमजोरी मत समझना। अगर जरूरत पड़ी तो सख्ती से पेश आएंगे।’

‘ओपी चौटाला इनेलो के संस्थापक और असली नेता हैं’

अभय चौटाला ने कहा कि ‘चौ. ओपी चौटाला इनेलो के संस्थापक और असली नेता हैं। उनका नाम और तस्वीर सिर्फ इनेलो की पहचान है। ऐसे में जजपा को इसे उपयोग करने का कोई हक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आयोग या कोर्ट ने कार्रवाई नहीं की तो इनेलो कार्यकर्ता खुद सड़कों पर विरोध करेंगे। जिन लोगों ने ओपी चौटाला की पीठ में छुरा घोंपा, आज वही उनके नाम पर राजनीति करना चाहते हैं।’ अभय चौटाला ने जजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘अजय चौटाला और उनके बेटे दुष्यंत चौटाला ने पार्टी और परिवार से गद्दारी की है। वे चौधरी देवीलाल की नीतियों से भटक गए हैं और अब चुनावी फायदे के लिए ओपी चौटाला का नाम और चेहरा इस्तेमाल करना चाहते हैं।’

अभय चौटाला ने दिया महाराष्ट्र का उदाहरण

अभय चौटाला ने इस विवाद को समझाने के लिए महाराष्ट्र की राजनीति का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब अजीत पंवार और शरद पंवार की राहें जुदा हुई थीं, तो अजीत पवार ने शरद पंवार की फोटो अपने प्रचार में लगाई थी। तब सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट फैसला दिया था कि शरद पंवार का फोटो अजीत पवार की पार्टी नहीं लगा सकती। गौरतब है कि हरियाणा की सियासत में ये विवाद आने वाले चुनावों से पहले बड़ा मुद्दा बन सकता है। जहां एक तरफ इनेलो चौटाला परिवार की असली राजनीतिक विरासत का दावा कर रही है, वहीं जजपा खुद को चौधरी ओपी चौटाला की असली विचारधारा का उत्तराधिकारी बता रही है।

admin

Recent Posts

फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहली मौत का दावा, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस

नई दिल्ली जानवरों को बीमार करने वाला शमोंडा वायरस अब इंसानों में भी पहुंच गया…

2 hours ago

पीयूष गोयल ने खारिज की ‘इक्वल ब्लेम’ थ्योरी, बोले- 17% आबादी के बावजूद भारत का उत्सर्जन 3% से कम

नई दिल्ली बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन पर यूरोप की उस…

2 hours ago

बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….

रायपुर: मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में छह यात्रियों की…

2 hours ago

शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवासीय योजनाओं को…

2 hours ago

भारत की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त

वडोदरा   भारतीय महिला टीम ने टी20 सीरीज के बाद वनडे में भी अपना दबदबा…

2 hours ago

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत….

रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा…

2 hours ago