Haryana में आ गया है नया Helicopter | CM Nayab Saini | Channel 4 News India
हरियाणा सरकार की ओर से नया हेलिकॉप्टर खरीदा गया है। जिसमें बैठने से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर मौजूद रहे। हेलिकॉप्टर की कीमत 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है। नए हेलिकॉप्टर को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि, पिछले कुछ समय से हेलिकॉप्टर दिक्कत कर रहा था और काफी पुराना होने की वजह से सेफ्टी का भी इश्यू था। सरकार विचार कर रही थी कि नया हेलिकॉप्टर आए। इसके लिए मैं विभाग के अधिकारियों को बधाई देता हूं।
वहीं, इस मौके पर मौजूद रहे, हरियाणा के सिविल एविएशन मंत्री विपुल गोयल ने नए हेलीकॉप्टर की खरीद को लेकर कहा कि, लंबे समय से नए हेलीकॉप्टर की मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। पुराना हेलीकॉप्टर 15 साल पुराना हो चुका था। डिपार्टमेंट की रिकमंडेशन थी कि इसको बदला जाए जिसके बाद इसकी खरीद हुई है। वहीं, उन्होंने कहा कि, इसकी कीमत पुराने हेलीकॉप्टर को बेचने की कीमत और नए की खरीद को देखकर बता दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सैनी जिस हेलिकॉप्टर पर उड़ेंगे उसकी मंजूरी पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर सरकार में दी गई थी। ये हेलिकॉप्टर जर्मनी से हरियाणा आया है। CM मनोहर लाल खट्टर की अगुआई वाली सरकार ने इस खरीद को 2 साल पहले हाई लेवल परचेज कमेटी की मंजूरी दी थी। हालांकि, पहले वित्त विभाग ने इस पर रोक लगा दी थी। इसके बाद खरीद का मामला लटक गया था। इसके बाद नए सिरे से बातचीत के बाद हाई लेवल परचेज कमेटी ने खरीद की मंजूरी दी थी।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…