Uncategorized

संसद का शीतकालीन सत्र हुआ शुरू, PM ने विपक्ष को जमकर घेरा | Winter Session Of The Parliament

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। वही PM नरेंद्र मोदी ने सत्र से पहले मीडिया के साथ आगामी सत्र के एजेंडे और राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार साझा किए। PM मोदी ने सत्र के शुरुआत से पहले ये स्पष्ट किया कि संसद का माहौल “ठंडा” रहेगा, लेकिन उन्होंने कुछ विपक्षी दलों को संसद में व्यवधान डालने के लिए जिम्मेदार भी ठहराया। PM ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए हुए कहा कि जिन नेताओं को जनता ने नकार दिया है, वे संसद के कामकाज में विघ्न डालने की कोशिश कर रहे हैं।

PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि, “दुर्भाग्य से कुछ लोग, जिनको जनता ने नकार दिया है, वे संसद के कार्यों में विघ्न डालने का प्रयास कर रहे हैं, वे चाहते हैं कि संसद में कोई महत्वपूर्ण चर्चा न हो, बल्कि सिर्फ हंगामा हो। ऐसे लोग सिर्फ अपनी छोटी राजनीतिक स्वार्थों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि ये विपक्षी तत्व नए सांसदों को अपनी बात रखने का मौका नहीं देते, जो लोकतंत्र की लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने ये चिंता जताई कि नए सांसदों को संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा, जिससे संसद की कार्यवाही और विचार-विमर्श में रुकावट आ रही है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, “सबसे बड़ी पीड़ा यह है कि जो नए सांसद आते हैं, जो नए विचार और नई ऊर्जा लेकर आते हैं, उनका अधिकार छीन लिया जाता है। लोकतंत्र में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ियों को तैयार करें, लेकिन कुछ लोग इसे रोकने का प्रयास कर रहे हैं”

वही PM मोदी ने ये भी जोर दिया कि लोकतंत्र में जनता की इच्छा का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावों के माध्यम से लोग अपनी राय व्यक्त करते हैं और सरकार को जनमत का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि हाल के राज्य चुनावों में उनकी सरकार को मिली जीत से ये साबित होता है कि जनता का समर्थन उनके साथ है।

वही आपको बता दें कि शीतकालीन सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा की जाएगी। इनमें से प्रमुख है वक्फ (संशोधन) विधेयक, इसके अलावा, 16 विधेयकों को इस सत्र में पेश करने की योजना है, जिनमें से कई प्रशासनिक सुधारों और सामाजिक कल्याण से संबंधित हैं।

बता दें कि, विपक्ष, खासकर कांग्रेस, इस सत्र में सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रही है। कांग्रेस ने संभल हिंसा को लेकर एक नोटिस दिया है, और विपक्ष अडानी समूह से जुड़े मुद्दे पर भी सरकार से जवाब तलब करने की योजना बना रहा है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago