दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं, विधानसभा चुनाव को देखते हुए हरियाणा सरकार ने वोटिंग वाले दिन अवकाश घोषित किया है। इस दीन सभी शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक कार्यालयों, निगमों और बोर्ड में सवैधानिक अवकाश रहेगा। वहीं, इस अवकाश का उद्देश्य दिल्ली के पंजीकृत राज्य सरकार के कर्मचारियों को वोटिंग की सुविधा देना है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘यह प्रावधान, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 (1996 में संशोधित) की धारा 135-बी के तहत, उन कर्मचारियों पर लागू होता है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के पंजीकृत मतदाता है, जिससे उसे आम चुनाव में अपना वोट डालने की सहूलियत मिलती है।’
आदेश में ये भी कहा गया कि, हरियाणा में दुकानों, कारखानों और निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारी जो दिल्ली में पंजीकृत मतदाता है, उन्हें भी इस उद्देश्य के लिए सवैतनिक अवकाश अधिकार होगा।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…