वाराणसी में गंगा में नाव का संचालन सोमवार को पूरी तरह से बंद है। नाविक समाज के नाविकों ने यह फैसला लिया है कि वे गंगा में नाव का संचालन आज पूरी तरह से बंद रखेंगे। ऐसे में सोमवार की सुबह घाट किनारे सभी नावों की कतार लगी रही।
बता दे की जेल में बंद नाविकों की रिहाई की मांग को लेकर नाविकों ने सोमवार को नावों का संचालन बंद कर दिया। नाविकों ने आरोप लगाया कि पुलिस लगातार उनका उत्पीड़न कर रही है। मां गंगा निषादराज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांडी ने कहा कि नाविक समाज के 14 को जेल भेज दिया गया है। जब तक उनकी रिहाई और नाविकों का उत्पीड़न बंद नहीं कर दिया जाता, तब तक नावों का संचालन बंद रहेगा।
अस्सी से राजघाट के बीच में करीब साढ़े तीन हजार नावों का संचालन होता है। पिछले सात वर्ष में नावों की संख्या में दोगूना की बढतरी हुई है। इसमें से करीब आठ सौं से अधिक नावों का पंजीकरण का प्रस्ताव लंबित हुयी हैं। नाविकों ने बताया कि नगर निगम नावों का लाइसेंस देने मे देरी कर रहा है। वहीं नाव का संचालन बंद होने से पर्यटक बिना बोटिंग किए मायूस लौट रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…
लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…
राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…
पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…
हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…