हरियाणा की बेटी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का ताज पहनाया गया है। पिछले 27 वर्षों से दिल्ली में विपक्ष की सरकार होने के कारण विकास कार्यों में बाधा आ रही थी, लेकिन अब वह खत्म हो गई है।
दिल्ली, जो देश की राजधानी है, उसे जिस स्तर का रुतबा और विकास मिलना चाहिए, वह अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट के सहयोग से हासिल किया जाएगा।
रेखा गुप्ता हरियाणा की बेटी हैं, इसलिए पूरे हरियाणा में खुशी का माहौल है। इससे पहले भी हरियाणा की बेटी सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
पीएम मोदी की नीतियों और विकास कार्यों के कारण आज देशभर में बीजेपी की सरकारें बन रही हैं। अगर देश के नक्शे पर नजर डालें तो लगभग हर जगह भगवा नजर आता है। जो कुछ काले धब्बे बाकी हैं, मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में वे भी मिट जाएंगे और वहां भी बीजेपी की सरकार बनेगी।
कांग्रेस को पहले से ही अपनी हार का अंदाजा हो चुका है, इसलिए वह चुनाव से पहले ही रोने लगी है। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की करारी हार तय है, इसलिए वे अभी से हार की भूमिका बनाने में लगे हुए हैं।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…