उत्तराखण्ड

HARIDWAR: हरिद्वार में मंदिरों को निशाना बना रहे हैं चोर, शहर से देहात तक फैला चोरों का आतंक, मंदिर में भी चोरी करने से नहीं कतरा रहे चोर।

HARIDWAR: हरिद्वार में मंदिरों को निशाना बना रहे हैं चोर

आजकल का इंसान लालच में इतना बुरा फंस चुका है कि वो हर जगह सिर्फ और सिर्फ अपना फायदा ही सोचता है इसके अलावा ना उसके दिमाग में चलता है ना ही उसकी आत्मा में। हम सोचते है हम दुखी है तो भगवान की शरण में जाते है। हमारे साथ कोई भी अप्रिय घटना घटे तो हम उस भगवान को ही याद करते है हे भगवान हमारी मदद कर। लेकिन अब इस समय जहां हम हमारी सभी समस्याओं को लेकर पहुंचते है उनको चोर अपना टारगेट बना रहे है। जी हां सही सुन रहे है

आप
इस समय हरिद्वार शहर और देहात के मंदिर चोरों के निशाने पर हैं। पिछले करीब पांच महीने में शहर से देहात तक मंदिरों में चोरी की दस से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं।
हालांकि मंदिर में हुई चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे आरोपितों को पुलिस सलाखों के पीछे धकेल चुकी है।

बावजूद इसके चोरी की घटनाएं थमने का नमा नहीं ले रही हैं। मंदिरों को निशाना बनाने वाले कई चोर गिरोह इस समय सक्रिय है। पिछले कुछ समय से मंदिरों पर चोर गिरोह की नजर है।
मंदिर चोरों के लिए साफ्ट टारगेट साबित हो रहे हैं। इसकी वजह यह है कि यहां पर न तो पकड़े जाने का डर होता है और न ही यहां पर किसी तरह के सुरक्षा इंतजाम होते हैं।

कई मंदिर पर तो सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं। ऐसे में चोर आसानी से मंदिरों से दानपात्र और पीतल व तांबे का सामान चोरी कर फरार हो जाते हैं। पांच माह के अंदर शहर और देहात के करीब दस मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
अकेले झबरेड़ा में इसी साल मंदिर में चोरी की चार घटनाएं हुई थी। हालांकि पुलिस ने इन मंदिर में हुई चोरी की चारों घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपित बिजनौर के थे और हरियाणा में गन्ना कोल्हू में काम करते थे।

वहीं, मंगलौर में भी गायत्री कालोनी स्थित नंदीश्वर महादेव मंदिर में एक साल के अंदर चोरी की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं, रुड़की और भगवानपुर में भी चोर कई मंदिरों का निशाना बना चुके है।
शहर के सिविललाइंस निवासी अंकित, राजू, अमित का कहना है कि चोर अब भगवान के मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं, पुलिस भी लगातार चोर गिरोह को सलाखों के पीछे भेज रही है। आइए आपको कुछ केसज से रूबरू करवाती हूं

केस एक
पांच मई को चोरों ने गंगा दशहरा की रात को रुड़की स्थित गंगा माता मंदिर में लगे केबिल काट दिए थे। साथ ही, सामान को क्षतिग्रस्त किया था।

केस दो
पांच मई की रात को चोरों ने मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री एनक्लेव स्थित नंदीश्वर महादेव मंदिर से पीतल और तांबे की मूर्ति और अन्य सामान चोरी कर लिया था।

केस तीन
जनवरी में भगवानपुर के सांई बार मंदिर से चोरों ने तांबे के मटके, पीतल के शेषनाग और अन्य साामन चोरी कर लिया था। चोरों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

वही जब इस बारे में रूडकी देहात एसपी शेखर सुयाल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि शहर से देहात तक मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोर गिरोह को चिह्नित कर इनकी धड़पकड़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago